भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। पहला मैच बेनतीजा रहने के बाद भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। इस बार प्रसिद्ध कृष्णा की जगह गुरनूर बराड़ को मौका दिया गया। भारत ने इस मैच में टॉस जीता लेकिन न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग का मौका दिया है। मोहम्मद सिराज को एक बार फिर मौका नहीं दिया गया है। इस मैच में दोनों टीमों की कोशिश है कि जीत हासिल करके सीरीज पर कब्जा किया जा सके।

 

पढ़ें हर जरूरी अपडेट 

6:58 am

फिर बन रही पार्टनशिप, 100 के पार पहुंचा न्यूजीलैंड

36 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। कप्तान लेथम के साथ हेनरी निकल्प ने भी अब नजरें जमा ली हैं।

6:27 am

टॉस कौन जीता?

इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग का मौका दिया। न्यूजीलैंड ने धीमी शुरुआत की और लंच ब्रेक से ठीक पहले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने डेवन कान्वे को आउट कर दिया।

6:29 am

टॉम लेथम की फिफ्टी

अभी तक कुल 29 ओवर फेंके गए हैं और न्यूजीलैंड ने 1 विकेट खोकर कुल 88 रन बनाए हैं। इन 88 रनों में कप्तान टॉम लेथम का अर्धशतक भी शामिल है। वहीं, डेवन कान्वे 31 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से अभी तक चार गेंदबाजों का इस्तेमाल हुआ है। इसमें से सिर्फ गुरनूर बराड़ को कामयाबी मिली। जसप्रीत बुमराह 8, अंशुल कंबोज, 9, आकाश दीप 6 और गुरनूर बराड़ कुल 6 ओवर फेंक चुके हैं।