भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत बुधवार (4 नवंबर) से हो रही है। टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर करेंगे। भारतीय टीम न्यूजीलैंड की सरजमीं पर 4 साल बाद कोई वनडे सीरीज खेलने उतरने वाली है। टीम इंडिया को नवंबर 2022 में हुई पिछली सीरीज में 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि उस समय टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज नहीं थे। टीम की कप्तानी शिखर धवन कर रहे थे। तब से अब तक काफी कुछ बदल चुका है।
कोहली-रोहित कोई वनडे मिस नहीं कर रहे हैं। दोनों सिर्फ इसी फॉर्मेट में ऐक्टिव हैं। टीम की कप्तानी गिल के हाथों में आ चुकी है। मैनेजमेंट का जोर 2027 वनडे वर्ल्ड कप टीम तैयार करने पर है। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह सीरीज बेहद अहम है। कीवी टीम को देखते हुए रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। आइए आपको पहले वनडे मुकाबले से जुड़ी सभी जानकारियां आपको बताते हैं।
यह भी पढ़ें: रोहित-कोहली से लेकर गिल तक, न्यूजीलैंड में कैसा है भारत के धुरंधरों का रिकॉर्ड?
IND vs NZ पहला वनडे कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच बुधवार, सुबह 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा। इसके आधे घंटे पहले टॉस का सिक्का उछलेगा।
IND vs NZ पहला वनडे कहां खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।
IND vs NZ पहला वनडे टीवी पर कहां दिखेगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले को टीवी पर लाइव देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा। अगर आप फ्री में मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स चैलन लगाना होगा।
IND vs NZ पहला वनडे मोबाइल पर कैसे देखें?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच मोबाइल पर Sony LIV ऐप्प के जरिए देखा जा सकता है। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी।
यह भी पढ़ें: सरकार ने रोकी बैडमिंटन खिलाड़ियों की फंडिंग, यूरोप में छोड़ा बेसहारा
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:
न्यूजीलैंड - विल यंग, टिम साइफर्ट/हेनरी निकोल्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, मैट हेनरी/ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी
भारत - रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह
