भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज हो गया है। पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। टीम इंडिया 3 स्पिनर्स के साथ उतरी है। रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के साथ मानव सुथार भी खेल रहे हैं। तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा हैं। गुरनूर बराड़, आकिब नबी और मानव सुथार तीनों में से किसी को भी डेब्यू का मौका नहीं मिला है।

सरफराज को नहीं मिला मौका

चोटिल साई सुदर्शन की जगह टीम में आए सरफराज खान भी प्लेइंग-XI में जगह नहीं बना पाए। देवदत्त पडिक्कल नंबर-3 पर उतरने वाले हैं। पडिक्कल ने श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ वार्म-अप मुकाबले में शतकीय पारी खेली थी। ध्रुव जुरेल को लोअर ऑर्डर में रखा गया है। जुरेल छठे या सातवें पर आ सकते हैं। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करेंगे। कप्तान गिल चौथे और उनके बाद ऋषभ पंत पांचवें नंबर पर आएंगे।

 

यह भी पढ़ें: मैच छोड़ गर्लफ्रेंड से चैट कर रहा था खिलाड़ी, BCCI ने दी बड़ी सजा

श्रीलंका ने इस खिलाड़ी को सौंपी डेब्यू कैप

श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने टॉस के दौरान कहा कि वह भी पहले बैटिंग ही करना चाहते थे। लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे निरोशन डिकवेला की डायरेक्ट प्लेइंग-XI में वापसी हुई है। श्रीलंका ने ऑफ स्पिन ऑलराउंडर केशरा नुवांथा को डेब्यू कैप सौंपी है। उन्होंने भारत के खिलाफ वार्म-अप मैच में 3 विकेट हॉल लिए थे। प्रभात जयसूर्या स्पिन डिपार्टमेंट की कमान संभालेंगे। उनका साथ सोनल दिनुशा और नुवांथा देंगे। तेज गेंदबाजी की अगुवाई लाहिरू कुमारा करेंगे।

मोबाइल पर कहां दिखेगा भारत बनाम श्रीलंका मैच?

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। टीवी पर मैच का लुत्फ उठाने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा। डीडी फ्री डिश पर भी लाइव मैच का आनंद लिया जा सकता है। मोबाइल पर मैच देखने के लिए सोनी लिव ऐप्प पर जाना होगा। लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा सोनी लिव ऐप्प और वेबसाइट पर उपलब्ध है।

 

यह भी पढ़ें: बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधु की राह में कौन-कौन है रोड़ा?

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

भारत - यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

 

श्रीलंका - लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो