टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे रोमांचक मैच 1 मार्च को खेला जाना है। यह मैच किसी नॉकआउट से कम नहीं है। यह टूर्नामेंट का आखिरी सुपर 8 मैच है, जो भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला है। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। ऐसे में यहां जानें कि ईडन गार्डन्स की पिच कैसा बर्ताव करेगी।
साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के ग्रुप 1 में टॉप करके सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वेस्टइंडीज +1.791 के नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत -0.100 के नेट रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर है। दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है, जबकि इस ग्रुप से जिम्बाब्वे बाहर हो गया है।
यह भी पढ़ें: कुदरत का निजाम फेल... पाकिस्तान का सपना तोड़ने वाले पवन रत्नायके कौन हैं?
ईडन गार्डन्स की पिच कैसी होगी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मैच के लिए ईडन गार्डन्स की पिच सूखी सतह पर तैयार की गई है। हालांकि मैच से पहले इसमें थोड़ी नमी आ सकती है। इस स्थिति से स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। फिर भी दोनों टीमों की एग्रेसिव बैटिंग को देखते हुए रन बनने की उम्मीद है। पहले बॉलिंग करना फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि दिन में बाद में पिच धीमी हो सकती है। हालांकि भारत के अभी के फॉर्म को देखते हुए वे पहले बैटिंग करना चुन सकते हैं। यहां 180 से ज्यादा का स्कोर मजबूत माना जाएगा।
कोलकाता में मौसम कैसा रहेगा?
कोलकाता में रविवार, 1 मार्च को क्रिकेट मैच के दौरान मौसम पूरी तरह अनुकूल रहने की उम्मीद है। बारिश की कोई संभावना नहीं है और शाम 7 बजे शुरू होने वाले मुकाबले में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा। बादल लगभग 17% ही रहेंगे, जिससे खेल पर असर नहीं पड़ेगा। टॉस के समय तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जो रात 10 बजे तक घटकर 24 डिग्री तक पहुंच जाएगा, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रह सकता है।
यह भी पढ़ें: 64 रन से जीतना तो दूर... हारते-हारते बचा पाक, अब भारत में होंगे दोनों सेमीफाइनल
मैच के दौरान दक्षिण दिशा से 19-20 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी, जो तेज गेंदबाजों को हल्की मदद दे सकती है। शाम ढलते-ढलते नमी 46% से बढ़कर 69% तक पहुंच सकती है, जिससे उमस बढ़ेगी लेकिन खेल बिना रुकावट जारी रहेगा।
भारत बनाम वेस्टइंडीज संभावित XI
- भारत: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।
- वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड/अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ।
