भारत ने गुरुवार को मेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। भारत ने जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार (हैट्रिक) और कुल छठी बार खिताब अपने नाम किया है। यह मैच पंजाब के मोहाली में ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में हुआ। यह भारत का छठा खिताब रहा, इससे पहले भारतीय टीम ने 2011, 2016, 2018, 2023 और 2024 में यह टूर्नामेंट जीता था।
मैच की शुरुआत में ही जापान ने सबको चौंका दिया था। तीसरे मिनट में काजुमासा मात्सुमोतो ने फील्ड गोल करके जापान को बढ़त दिला दी। बाद में भारत ने संभलकर खेलना शुरू किया और गोल करने में कामयाबी पाई। पहले दो क्वार्टर में जापान ने भारत को कड़ी टक्कर दी लेकिन दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने शानदार वापसी की।
यह भी पढ़ें: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, वीडियो में क्या कहा?
कैसी रही भारतीय टीम का परफॉर्मेंस
मैच शुरू होने के तीसरे मिनट में जापान के काजुमासा मात्सुमोतो ने रिवर्स हिट से फील्ड गोल कर लिया। भारत ने बराबरी करने की कोशिश की लेकिन जापान का डिफेंस काफी मजबूत देखने को मिला। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भी जापान ने भारतीय खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। मैच में हाफ टाइम तक जापान 1-0 से आगे था।
42वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और हरमनप्रीत का फ्लिक जापानी गोलकीपर ने रोक दिया। इसके बाद आदित्य लालागे ने शिलानंद लाकड़ा को पास दिया और शिलानंद ने नजदीक से गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाकर स्कोर 1-1 कर दिया।
48वें मिनट में दिलप्रीत ने गोलकीपर से रिवर्स हिट से गोल कर दिया। भारत पहली बार 2-1 से आगे हो गया और 53वें मिनट में जुगराज सिंह ने तेज ड्रैग फ्लिक लगाकर गोल कर दिया। इसके ठीक एक मिनट बाद भारत ने चौथा गोल कर दिया।
मुख्यमंत्री और राज्यपाल फाइनल देखने पहुंचे थे
पंजाब के मोहाली में खेले गए इस मुकाबले को देखने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी स्टेडियम पहुंचे थे।ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेला गया मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा। भारत ने 4-1 से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया।
