भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी अस्मिता चालिहा ने कोरिया मास्टर्स 2026 का खिताब जीत लिया है। असम से आने वाली अश्मिता ने रविवार (9 अगस्त) को खेले गए महिला सिंगल्स के फाइनल में चीन की हान कियान शी के खिलाफ पिछड़ने के बाद दमदार वापसी की और अपना पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीता। 53 मिनट तक चले इस मुकाबले में अश्मिता ने पहला गेम गंवा दिया था। इसके बाद उन्होंने कमाल का कमबैक किया और चौथी सीड हान कियान शो को 14-21, 21-14, 21-14 से हराया।

निर्णायक गेम में भी पिछड़ गई थीं अश्मिता

26 साल की अश्मिता निर्णायक गेम में 9-11 से पीछे चल रही थीं लेकिन हाफ टाइम के बाद उन्होंने कोर्ट के दूसरी तरफ हवा के बहाव (ड्रिफ्ट) का पूरा फायदा उठाया और बचे हुए 15 में से 12 पॉइंट जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। 

 

दुनिया की 50वें नंबर की खिलाड़ी अश्मिता ने चोट के कारण तीन महीने तक बाहर रहने के बाद BWF टूर पर शानदार प्रदर्शन किया है। चोट से वापसी के बाद उन्होंने अपने पहले दो टूर्नामेंट चाइना मास्टर्स और मलेशिया मास्टर्स में क्वार्टर-फाइनल तक का सफर तय किया।

 

यह भी पढ़ें: WTC 2025-26 में भारत के 9 टेस्ट बाकी, फाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?

BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीतने वाली पांचवीं भारतीय

अश्मिता महिला सिगल्स BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीतने वाली पांचवीं भारतीय शटलर बन गई हैं। इससे पहले साइना नेहवाल, पीवी सिंधु, देविका सिहाग और तन्वी शर्मा ने यह कारनामा किया था। तन्वी ने पिछले हफ्ते ही ताइपे ओपन जीतकर इस लिस्ट में जगह बनाई थी। 

 

यह भी पढ़ें: लंका प्रीमियर लीग फाइनल में हारी जहीर खान की टीम, गॉल गैलेंट्स ने जीता खिताब

 

अश्मिता गुवाहाटी में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ट्रेनिंग करती हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जापान की टॉप सीड हिना अकेची को हराया था और उसके बाद सेमीफाइनल में हमवतन रक्षिता रामराज को मात दी थी।