भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया गेम्स 2026 के फाइनल में श्रीलंका को हरा दिया है और गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशियन गेम्स में यह लगातार दूसरा गोल्ड मेडल है और एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 147 रन से हराया।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच 99 रन की साझेदारी हुई। शेफाली 48 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि स्मृति मंधाना ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 79 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और सात छक्के शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: India vs Japan T20: जापान से हारते-हारते बची टीम इंडिया, अक्षर पटेल ने बचाई लाज
भारत ने दिया बड़ा टारगेट
स्मृति मंधाना के बाद ऋचा घोष ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में 49 रन बनाए। 20 ओवर पूरे होने तक भारत ने कुल 3 विकेट खोए और 216 रन बना दिए। यह एशियन गेम्स के महिला टी20 क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
67 रन पर सिमटी श्रीलंका
217 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी। शेफाली वर्मा ने पावरप्ले में दो विकेट लेकर श्रीलंका के टॉप ऑर्डर को बड़ा झटका दिया। इस झटके से श्रीलंका की टीम उभर पाती इससे पहले ही दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने भी विकेट हासिल कर लिए। श्रीलंका की आधी से ज्यादा टीम 10 ओवर के अंदर सिर्फ 49 रन पर पवेलियन लौट गई।
यहां से श्रीलंका की टीम के लिए मैच में वापसी करना बहुत मुश्किल था। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने भारतीय महिला टीम को छठी सफलता दिलाई। दीप्ति ने कविषा दिलहारी को अपना शिकार बनाया जो 13 गेंदों पर एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुईं। श्रीलंका ने 49 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए थे।
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली: महिला क्रिकेटर्स ने दिलाया गोल्ड, भारत की बड़ी छलांग
भारत ने बनाया रिकॉर्ड
इसके बाद भारत के लिए जीत बिल्कुल आसान हो गई थी। श्री चरणी ने काव्या काविंदी को आउट कर श्रीलंका को सातवां झटका दिया है। इसके बाद दीप्ति ने सुगंदिकी किया। आखिरकार श्रीलंका की पूरी टीम 67 रन पर सिमट गई और भारत ने 147 रन की बड़ी जीत दर्ज की। यह भारतीय महिला टीम की महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत भी रही, जिसने 2018 में मलेशिया के खिलाफ 144 रन की जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इस जीत के साथ भारत ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स महिला क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीता। 2023 के हांगझोउ एशियन गेम्स में भी भारत ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया था।
