इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 63वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) आमने-सामने है। दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ की रेस बने रहन के लिए इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करना जरूरी है। उसके लिए यह वर्चुअल क्वार्टर फाइनल है। इस अहम मुकाबले में कप्तान अक्षर पटेल नहीं खेल रहे हैं। फाफ डुप्लेसी DC की कप्तानी कर रहे हैं। डुप्लेसी ने बताया कि अक्षर दो दिन से बीमार हैं। इसलिए उन्हें बाहर होना पड़ा। 

 

डुप्लेसी ने टॉस के दौरान कहा, 'अक्षर पटेल का बाहर होना दुर्भाग्यपूर्ण है। वह पिछले दो दिन से बीमार हैं, उन्हें बुखार है। उम्मीद है कि वह जल्द फिट होंगे। अक्षर पटेल ने इस सीजन काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और हम उन्हें आज के मैच में मिस करेंगे।'

 

यह भी पढ़ें: आ गया IPL प्लेऑफ्स का शेड्यूल, जानिए कहां और कब खेले जाएंगे मैच

 

अक्षर का बाहर होना दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा झटका है। वह गेंद और बल्ले के साथ बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे। अक्षर पटेल बैटिंग ऑर्डर में ऊपर आकर काउंटर अटैकिंग पारियां खेली थीं। उनकी गैरमौजूदगी में देखना होगा कि दिल्ली कैपिटल्स का मिडिल ऑर्डर कैसा प्रदर्शन करता है। समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा को प्लेइंग-XI में जगह दी गई है। केएल राहुल इम्पैक्ट प्लेयर की लिस्ट में हैं। वह DC के रन चेज के दौरान बल्लेबाजी करने उतरेंगे।

 

मिचेल सैंटनर की वापसी

 

मुंबई इंडियंस के लिए मिचेल सैंटनर फिट होकर प्लेइंग-XI में लौट आए हैं। उनके लिए कॉर्बिन बॉश को बाहर जाना पड़ा। सैंटनर की अनुपस्थिति में साउथ अफ्रीकी हरफनमौला बॉश ने गेंद और बल्ले से उपयोगी योगदान दिया था। इसके अलावा मुंबई इंडियंस की टीम में कोई बदलाव नहीं है।

 

यह भी पढ़ें - अभिषेक शर्मा से पंगा भारी पड़ा, एक मैच के लिए सस्पेंड हुए दिग्वेश राठी

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

 

मुंबई इंडियंस - रायन रिकलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

 

इम्पैक्ट प्लेयर - अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, कर्ण शर्मा, राज अंगद बावा, सत्यनारायण राजू

 

दिल्ली कैपिटल्स - फाफ डुप्लेसी (कप्तान),अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, दुश्मंता चमीरा, विपराज निगम, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार

 

इम्पैक्ट प्लेयर - केएल राहुल, करुण नायर, सेदिकुल्लाह अटल, त्रिपूर्ण विजय, मनवंत कुमार