इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में एक ट्रेंड साफ नजर आ रहा है। टॉस जीतकर टीमें पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर रही हैं और आसानी से लक्ष्य हासिल कर रही हैं। अब तक पहले बॉलिंग चुनने वाली टीम 31 मौंकों पर विजयी रही है।

 

इसके उलट टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीम एक ही मैच जीत पाई है। मौजूदा सीजन में अब तक 10 बार टीमों ने बैटिंग करने का फैसला किया है, जिसमें उन्हें 8 मैचों में हार मिली है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था।

 

यह भी पढ़ें: इससे अच्छा टेस्ट ही खेल लो... अक्षर पटेल की धीमी बैटिंग पर भड़के फैंस

IPL 2026 में चेजिंग आसान

पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर टीमें 16 मौकों पर जीत दर्ज करने में सफल रही हैं। यानी पहले बैटिंग करते हुए टीमें 17 मैच जीती हैं। वहीं चेजिंग रिकॉर्ड लगभग इसका दोगुना है। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीमों ने 32 मैच (सुपर ओवर को छोड़कर) जीत लिए हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि बताते हैं कि रन चेज कितना आसान हो गया है।

फिर से जीती चेजिंग टीम

IPL 2026 के 51वें मुकाबले में शुक्रवार (8 मई) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का आमना-सामना हुआ। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में KKR ने DC को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और उसे 142/8 के स्कोर पर ही रोक दिया। इसके बाद KKR ने फिन एलेन (47 गेंद में नाबाद 100 रन) के आतिशी शतक की मदद से इस टारगेट को 14.2 ओवर में ही हासिल कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: फिन एलेन ने दिल्ली में किया धुआं-धुआं... KKR को दिलाई लगातार चौथी जीत, DC बाहर!

DC ने मुकाबले में जैसी शुरुआत की थी लग रहा था कि वह 200 के पार जाएगी लेकिन मिडिल ओवर्स में उसकी पारी लड़खड़ा गई। 7.4 ओवर में उसने 1 विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए थे। इसके बाद अचानक उसका स्कोर 89/5 हो गया। DC को गुच्छे में विकेट खोने का खामियाजा भुगतना पड़ा और एक बार फिर चेजिंग टीम बिना किसी परेशानी के जीत गई। 

 

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम को एक और मैच जीतते देख कहा जा सकता है कि सिक्का उछलते ही कुछ हद तक मैच का नतीजा भी तय हो जा रहा है!