इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का चौथा मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच खेला गया। यह मैच 31 मार्च को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। या मैच रोमांचक था, जो बार-बार अपना रुख बदल रहा था लेकिन आखिर में पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से जीत हासिल की।

 

PBKS ने अपने कैंपेन की शुरुआत जीत के साथ की लेकिन गुजरात की हार ने उन्हें अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया। विकेट हाथ में होने के बावजूद, गुजरात टाइटंस बीच के ओवरों में रन रेट बढ़ाने में नाकाम रही, जिससे बड़ा स्कोर होने के बजाय एक सम्मानजनक टोटल ही बन सका। आपको बता दें कि PBKS ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

 

यह भी पढ़ें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, CSK की उड़ाई धज्जियां

गुजरात टाइटंस की पारी

गुजरात टाइटंस ने शुरू से आखिर तक धीमी पारी खेली। पावरप्ले में टीम एक विकेट के नुकसान पर सिर्फ 54 रन ही बना पाए। फिर 7 से 15 ओवर के बीच में गुजरात ने दो विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए। डेथ ओवरों में टीम तीन विकेट के नुकसान पर सिर्फ 34 रन ही बना पाई। नतीजतन, गुजरात टाइटंस 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना पाई।

यह भी पढ़ें: IPL 2026: चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से रौंदा, कहां पीछे रह गई CSK?

 

PBKS के लिए युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैश्य ने बॉलिंग डिपार्टमेंट में दबदबा बनाया। विजयकुमार ने तीन विकेट लिए, जबकि चहल ने दो विकेट लिए। मार्को जेनसन ने भी एक विकेट लिया। गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए, जबकि जोस बटलर ने 38 रन बनाए।

पंजाब किंग्स की पारी

PBKS की शुरुआत गुजरात टाइटंस जैसी ही रही। पावरप्ले में उन्होंने एक विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाए। इसके बाद पंजाब बीच के ओवरों में गुजरात से पीछे हो गया, उसने 7 से 15 ओवर के बीच 5 विकेट खोकर सिर्फ 66 रन बनाए। हालांकि, PBKS ने डेथ ओवरों में वापसी की। डेथ ओवरों में टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 44 रन बनाए और फिर 19.1 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। नतीजतन, पंजाब किंग्स ने पांच गेंद बाकी रहते तीन विकेट से मैच जीत लिया।

यह भी पढ़ें: चोटिल खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी कैसे करती है भुगतान? जानें IPL सैलरी सिस्टम

 

कूपर कोनोली ने IPL में डेब्यू करते हुए पंजाब किंग्स के लिए शानदार पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाए, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 37 रन बनाए। दूसरी ओर, प्रसिद्ध कृष्णा ने गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कगिसो रबाडा और अशोक शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। यह मैच अशोक शर्मा का भी IPL डेब्यू था।