IPL 2026 का 29वां मैच काफी हाई-स्कोरिंग रहा, जो पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला गया। ये मुकाबला 19 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। इस मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ के सामने 255 रनों का बड़ा टारगेट रखा। जवाब में LSG की टीम इस लक्ष्य को हासिल करने में काफी पीछे रह गई और PBKS ने यह मुकाबला 54 रन से जीत लिया।
IPL 2026 में अभी तक PBKS ही सबसे शानदार टीम रही है। पंजाब ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें से 5 में जीत हासिल की है और 1 मैच रद्द हो गया था। उनका नेट रन रेट +1.420 है और पंजाब पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं। वहीं दूसरी तरफ LSG का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। लखनऊ 6 मैचों में सिर्फ 2 जीत ही दर्ज कर पाई है और 4 मैच हार चुकी है। उनका नेट रन रेट -1.173 है और टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है।
यह भी पढ़ें: PBKS vs SRH: प्रियांश-कोनोली ने लखनऊ को किया बेबस, रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी
PBKS की पारी
टॉस हारने के बाद PBKS को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया गया लेकिन यह फैसला कहीं न कहीं लखनऊ पर ही भारी पड़ गया। हालांकि LSG ने मैच की शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही ओवर में विकेट निकाल लिया था। इसके बावजूद पंजाब ने पावरप्ले में संभलकर खेला और 1 विकेट खोकर 63 रन ठोक दिए। इसके बाद मिडिल ओवर्स में तो पंजाब के बल्लेबाजों ने पूरी तरह गियर बदल दिया। 7 से 15 ओवर के बीच टीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 2 विकेट गंवाकर 130 रन जोड़ दिए। डेथ ओवर्स में लखनऊ के गेंदबाजों ने थोड़ी वापसी जरूर की लेकिन पंजाब ने रन रेट पर कोई असर नहीं पड़ने दिया। आखिरी 5 ओवर में टीम ने 4 विकेट खोकर 61 रन बटोर लिए। इसी शानदार बल्लेबाजी के दम पर PBKS ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
PBKS के लिए प्रियांश आर्य ने सबसे ज्यादा 93 रन ठोके। उनके अलावा कूपर कोनोली ने भी बढ़िया खेल दिखाते हुए 87 रन बना डाले। आखिरी ओवरों में मार्कस स्टोइनिस ने तेजी से 29 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। वहीं लखनऊ की तरफ से मणिमारन सिद्धार्थ और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट झटके। इसके अलावा मोहम्मद शमी और मोहसिन खान को 1-1 सफलता मिली। हालांकि, स्टोइनिस आखिर में रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2027 तक अजीत अगरकर ही क्यों रहेंगे टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर?
LSG की पारी
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी LSG की शुरुआत ठीक-ठाक रही। पावरप्ले में टीम ने 1 विकेट खोकर 61 रन बना लिए। इसके बाद मिडिल ओवर्स में टीम थोड़ी लड़खड़ा गई और 7 से 15 ओवर के बीच 3 विकेट खोकर 81 रन ही जोड़ पाई। डेथ ओवर्स में लखनऊ ने 1 विकेट तो खोया लेकिन रन बहुत तेजी से नहीं बना सकी और सिर्फ 58 रन ही बना पाई। इस तरह LSG 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 200 रन तक ही पहुंच सकी और अंत में PBKS ने यह मैच 54 रन से जीत लिया।
यह भी पढ़ें: ट्रेड किए गए खिलाड़ियों का कैसा रहा प्रदर्शन? देखें 24 मैचों का रिपोर्ट कार्ड
लखनऊ की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उनके अलावा एडेन मार्करम ने 42 रन और मिचेल मार्श ने 40 रन बनाए। वहीं PBKS की तरफ से मार्को जानसेन ने 2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट हासिल किया।
