इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 57वें मुकाबले में आज (13 मई) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का आमना-सामना हो रहा है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बारिश और गीले आउटफील्ड के कारण टॉस डेढ़ घंटे की देरी से हुआ। मुकाबला रात के 8:45 बजे से मैच शुरू होगा। ओवरों में कटौती नहीं की गई है।

रोमारियो शेफर्ड बाहर

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस के वक्त कहा कि रोमारियो शेफर्ड की जगह वेंकटेश अय्यर खेल रहे हैं। शेफर्ड पिछले कई मैचों से गेंद और बल्ले के साथ कोई कमाल नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में उन्हें ड्रॉप कर दिया गया है। इसके अलावा सुयश शर्मा को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उनकी जगह जैकब डफी को मौका मिला है। खराब प्रदर्शन के बावजूद जैकब बेथेल प्लेइंग-XI में अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे हैं। जॉर्डन कॉक्स को अपनी बारी का इंतजार करना होगा।

 

यह भी पढ़ें: फ्लॉप हुआ पाकिस्तानी बल्लेबाज, शुभमन गिल को फायदा; टेस्ट रैंकिंग में लगाई छलांग

KKR में एक बदलाव

KKR को मजबूरन एक बदलाव करना पड़ा है। टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि वरुण चक्रवर्ती चोटिल हैं। उन्हें सौरभ दुबे ने रिप्लेस किया है। विदर्भ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे आज अपना IPL डेब्यू कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 3 टी20 मुकाबला खेला है, जिसमें उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है। हालांकि यह बाएं हाथ का तेज गेंदबाज विदर्भ टी20 लीग में अपनी छाप छोड़ चुका है।

 

यह भी पढ़ें: 'हॉकी इंडिया मुझे कोच पद से हटाना चाहता है...' श्रीजेश ने लगाया सनसनीखेज आरोप

RCB-KKR के लिए महत्वपूर्ण है मैच

प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए KKR को हर हाल में जीत जरूरी है। वह 10 मैचों में 9 पॉइंट्स के साथ टेबल में आठवें पायदान पर है। दूसरी तरफ RCB 11 मैचों में 14 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। अगर आज RCB जीतती है तो वह प्लेऑफ में एक कदम रख देगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

KKR - फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, टिम साइफर्ट

 

RCB - जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, रोमारियो शेफर्ड