राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग ने शुक्रवार (1 मई) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) से मिली हार के बाद कहा कि मिडिल ओवर्स में और बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे। RR ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद पराग (50 गेंद में 90 रन) के अर्धशतक और अंत में डोनोवन फरेरा (14 गेंद में नाबाद 47 रन) की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत 6 विकेट पर 225 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया लेकिन यह नाकाफी साबित हुआ।
केएल राहुल (40 गेंद में 75 रन) और पथुम निसांका (33 गेंद में 62 रन) के अर्धशतक पराग की शानदार पारी पर भारी पड़े। DC ने प्लेयर ऑफ द मैच राहुल और निसांका (62 रन) की तूफानी पारियों से मिली शानदार शुरूआत के दम पर RR को 5 गेंद शेष रहते 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। RR ने जयपुर में पिछले मैच में भी 228 रन बोर्ड पर लगाए थे लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने यह टारगेट आसानी से हासिल कर लिया था।
यह भी पढ़ें: पावरप्ले में हारती जा रही थी DC, पथुम निसांका ने RR के खिलाफ यहीं पासा पलट दिया
2 पॉइंट्स नहीं मिले तो मेरे रन का मतलब नहीं - पराग
जयपुर में लगातार दूसरे मैच में 220 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करने के बावजूद मिली हार के बाद पराग ने कहा, 'मुझे लगा कि यह एक अच्छा स्कोर था। 200 के आस-पास का स्कोर ठीक था। मिडिल ओवर्स में हम और बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे।'
यह भी पढ़ें: फिर चले KL राहुल, अब एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
पराग चोटिल होने के कारण मैदान से बाहर चले गए थे। उन्होंने अपनी चोट के बारे में कहा, 'उम्मीद है कि यह ज्यादा गंभीर नहीं है। हैमस्ट्रिंग की चोट लगी है। एक हफ्ते का ब्रेक लूंगा, फिर सब ठीक हो जाएगा।' उन्होंने अपनी पारी के बारे में कहा, 'मुझे आलोचकों को कोई जवाब देने की जरूरत नहीं है।' यह कहते हुए पराग थोड़े भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि मेरा काम सिर्फ 2 पॉइंट्स हासिल करना है, अगर हम वे 2 पॉइंट्स हासिल नहीं कर पाते तो मेरे रन का कोई मतलब नहीं है।
