इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 57वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टक्कर हो रही है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में KKR ने पहले बैटिंग का न्योता मिलने पर 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन का स्कोर खड़ा किया है। अंगकृष रघुवंशी ने आखिरी गेंद पर रन आउट होने से पहले 46 गेंद पर 71 रन की पारी खेली, जबकि रिंकू सिंह 29 गेंद में 49 रन बनाकर नाबाद रहे।
KKR इस अहम मुकाबले में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के बगैर उतरी है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस के वक्त बताया कि वरुण चोटिल हैं। उन्हें सौरभ दुबे ने रिप्लेस किया है। KKR की टीम में इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर जुड़े सौरभ दुबे IPL डेब्यू कर रहे हैं। दिलचस्प बात है कि सौरभ ने 2023 के बाद से सीनियर लेवल पर कोई कम्पटीटिव टी20 मैच नहीं खेला है। उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर में अब तक 3 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें वह एक भी विकेट निकालने में सफल नहीं हो पाए हैं।
यह भी पढ़ें: 'उन्हें कोच पद से हटाया नहीं गया...' श्रीजेश के आरोपों पर हॉकी इंडिया का जवाब
कौन हैं सौरभ दुबे?
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे घरेूल क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं। सीनियर लेवल पर टी20 में वह उतने सफल नहीं हो पाए हैं लेकिन 8 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम 16 विकेट दर्ज है। वह विदर्भ टी20 लीग में ऑरेंज टाइगर्स के लिए खेलते हुए कमाल का प्रदर्शन कर चुके हैं। सौरभ IPL 2026 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। उन्हें KKR ने मौजूदा सीजन के बीच आकाश दीप के इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया।
इससे पहले सौरभ IPL 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि उस सीजन वह बिना कोई मैच खेले चोटिल होकर बाहर हो गए थे। सौरभ ने पहली बार 2019 में सुर्खियों में आए थे। वह ईमर्जिंग टीम्स एशिया कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।
यह भी पढ़ें: फ्लॉप हुआ पाकिस्तानी बल्लेबाज, शुभमन गिल को फायदा; टेस्ट रैंकिंग में लगाई छलांग
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
KKR - फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा
इम्पैक्ट प्लेयर - सौरभ दुबे
RCB - जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी
इम्पैक्ट प्लेयर - देवदत्त पडिक्कल
