इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2022 सीजन में डेब्यू करने वाली गुजरात टाइटंस (GT) की टीम 3 बार प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। उसने अपने पहले ही सीजन में खिताब जीता। इसके बाद GT ने 2023 में फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि हार्दिक पंड्या के जाते ही टीम 2024 सीजन में बिखरी-बिखरी नजर आई। 

 

शुभमन गिल की कप्तानी में GT 14 में से 5 मैच जीतकर आठवें पायदान पर रही। GT ने IPL 2025 में दमदार वापसी की और अपन पहले 8 मैचों में से 7 मुकाबले जीत लिए। टीम खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही थी लेकिन टूर्नामेंट के आखिरी स्टेज में वह लय खो बैठी।

 

यह भी पढ़ें: दिलेरी तो देखिए... क्रिस गेल के इस महारिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी

एलिमिनेटर में हारी GT

GT ने लीग स्टेज के अपने दोनों अंतिम मुकाबले गंवा दिए, जिससे वह टॉप-2 में नहीं पहुंच सकी और उसे एलिमिनेटर खेलना पड़ा। एलिमिनेटर में उसकी भिड़ंत मुंबई इंडियंस से हुई। इस मुकाबले में GT जोस बटलर के बिना उतरी। बटलर 13 पारियों में 163.03 के स्ट्राइक रेट से 538 रन ठोक चुके थे। ऐसे में उनका नहीं होना GT के लिए बड़ा झटका था। 

 

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष के चलते टूर्नामेंट की तारीखें आगे बढ़ीं थीं, जिसके चलते जोस बटलर नेशनल ड्यूटी के लिए इंग्लैंड लौट गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में GT एलिमिनेयर में 229 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 208 तक ही पहुंच सकी और बाहर हो गई।

 

यह भी पढ़ें: बैटिंग मजबूत, गेंदबाजी में बोल्ट-बुमराह-पंड्या, छठा खिताब जीतेगी MI?

इस बार और ज्यादा हैं परेशानियां

पिछले सीजन GT की मजबूती उसके टॉप-3 के बल्लेबाज थे। गिल-बटलर और साई सुदर्शन की तिकड़ी ने 500-500 रन का आंकड़ा पार किया था। इसके अलावा शरफेन रदफोर्ड ने मिडिल ऑर्डर में 11 पारियों में 157.29 के स्ट्राइक रेट से 291 रन बनाए थे। इन बल्लेबाजों की बदौलत GT ने आसानी से प्लेऑफ में जगह बनाई थी लेकिन इस बार उसकी राह मुश्किल लग रही है। 

 

शुभमन गिल खराब फॉर्म के चलते भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम में अपनी जगह गंवा बैठे। वहीं बटलर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 8 पारियों में सिर्फ 87 रन ही बना पाए। बटलर-गिल GT की बल्लेबाजी के स्तंभ हैं। इन दोनों की फॉर्म टीम मैनेजमेंट की चिंता का सबब बनी हुई है। इसके अलावा देखना होगा कि GT रदरफोर्ड की जगह किसे मौका देती है।

 

रदरफोर्ड को GT ने MI के साथ ट्रेड कर लिया था। उन्हें जेसन होल्डर से रिप्लेस किया जा सकता है, जो अच्छी फॉर्म में हैं। हालांकि GT के लिए सबसे अहम बटलर-गिल की फॉर्म रहेगी। अगर इनका बल्ला नहीं चला तो फिर से वह खिताब से दूर रह सकती है।

 

यह भी पढ़ें: 'KKR ने गलत फैसला लिया', श्रेयस अय्यर को छोड़ने पर अनिल कुंबले ने उठाए सवाल

गुजरात टाइटंस का शेड्यूल

  • बनाम - PBKS, 31 मार्च, न्यू चंडीगढ़
  • बनाम - RR, 4 अप्रैल, अहमदाबाद
  • बनाम - DC, 8 अप्रैल, दिल्लीॉ
  • बनाम - LSG, 12 अप्रैल, लखनऊ

गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), राशिद खान, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, साई किशोर, टॉम बैंटन, ग्लेन फिलिप्स, गुरनूर सिंह बराड़, अरशद खान, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, मानव सुथार, अनुज रावत (विकेटकीपर) और पृथ्वी राज।