इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में पिछले हफ्ते नाबाद 152 रन की मैराथन पारी खेलने के बाद केएल राहुल ने अब राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। राहुल ने 226 रन के चेज में 27 गेंद में अर्धशतक ठोक एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
राहुल IPL में RR के खिलाफ सबसे ज्यादा बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने के मामले में डिविलियर्स के बराबर पहुंच गए हैं। डिविलियर्स ने RR के खिलाफ 20 IPL पारियों में 8 बार 50 का आंकड़ा पार किया था। राहुल महज 18 पारियों में ही इस मुकाम तक पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ें: आकाश दीप-हर्षित राणा की वापसी में देरी, टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें
IPL में RR के खिलाफ सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर
- एबी डिविलियर्स - 8 (20 पारियां)
- केएल राहुल - 8 (18 पारियां)
- शिखर धवन - (24 पारियां)
- विराट कोहली - 7 (33 पारियां)
यह भी पढ़ें: थॉमस कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, चीनी ताइपे को दी करारी शिकस्त
राहुल ने पावरप्ले के बाद बदला गियर
जयपुर में खेले जा रहे IPL 2026 के 43वें मुकाबले में RR ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 225 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को आक्रामक शुरुआत की जरूरत थी। इसका जिम्मा पथुम निसांका ने उठाया और पावरप्ले में 23 गेंद में पचासा जड़ दिया। राहुल को उतना स्ट्राइक नहीं मिला, जिससे वह 13 गेंद में 19 रन ही बना पाए।
फील्ड खुलने के बाद राहुल ने गियर बदला और रवि बिश्नोई के खिलाफ 9वें ओवर में 20 रन बटोरे। उन्होंने इस ओवर में 2 छक्के और 1 चौका लगाया। निसांका (62) के आउट होने के बावजूद राहुल धीमे नहीं पड़े और 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर दो रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। बड़े रन चेज में राहुल मिडिल ओवर्स में DC की पारी को अच्छे से चला रहे हैं। खबर लिखे जाने तक वह 38 गेंद में 71 रन बनाकर खेल रहे हैं। DC को आखिरी 5 ओवर में 53 रन की आवश्यक्ता है। अगर DC यह रन चेज पूरा करती है तो IPL में उसका यह बेस्ट चेज होगा।
