विंटर ओलंपिक्स 2026 की शुरुआत 6 फरवरी से हो चुकी है। इस इवेंट की क्लोजिंग सेरेमनी 22 फरवरी को है। इसमें दुनियाभर के 2,871 एथलीट्स हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 1533 पुरुष और 1338 महिला एथलीट्स हैं।

 

विंटर ओलंपिक्स 2026 में 8 स्पोर्ट्स के कुल 116 इवेंट्स खेले जा रहे हैं। इस बार विंटर ओलंपिक्स इटली के मिलानो और कॉर्टिना शहरों में आयोजित किया जा रहा है। कुल 92 देशों ने हिस्सा लिया है। दो एथलीट भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसमें से एक ने इतिहास रच दिया है।

 

मिलानो-कॉर्टिना विंटर ओलंपिक्स 2026 में हिस्सा लेने वाले एथलीटों में सबसे ज्यादा 233 एथलीट अमेरिका के हैं। अमेरिका के बाद कनाडा का नंबर आता है, जिसके कुल एथलीटों की संख्या 205 है। मेजबान देश इटली तीसरे स्थान पर है, उसके कुल 196 एथलीट्स हिस्सा ले रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: स्पिन के जाल फंस रहे भारतीय बल्लेबाज, सुपर-8 में क्या होगा हाल?

कौन हैं दो भारतीय एथलीट?

इस बार भारतीय टीम छोटी है और दोनों पुरुष एथलीट अलग-अलग स्कीइंग इवेंट्स में हिस्सा ले रहे हैं। पहले हैं आरिफ मोहम्मद खीन, जो अल्पाइन स्कीइंग के पुरुषों के स्लैलम इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। दूसरे एथलीट हैं स्टैंजुन लुंडुप, जो लद्दाख के रहने वाले हैं। लुंडुप क्रॉस-कंट्री स्कीइंग के पुरुषों के 10 किमी फ्रीस्टाइल इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं।

आरिफ खान ने रचा इतिहास

जम्मू और कश्मीर के आरिफ मोहम्मद खान मिलानो-कॉर्टिना विंटर ओलंपिक 2026 में पुरुषों के स्लैलम इवेंट में 39वें स्थान पर रहे, जिससे दुनिया के सबसे बड़े विंटर स्पोर्ट्स स्टेज पर भारत की एक और ऐतिहासिक मौजूदगी दर्ज हुई। हालांकि भारत के लिए यह नतीजा सिर्फ पोजिशन या टाइमिंग से कहीं ज्यादा था।

 

गुलमर्ग के 35 साल के स्कीयर ने लगातार दो विंटर ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने बीजिंग विंटर ओलंपिक 2022 में भी देश को रिप्रेजेंट किया। विंटर ओलंपिक्स 2026 में आरिफ ओपनिंग सेरेमनी में भारत के फ्लैगबियरर थे। दूसरी ओर स्टैनजुन लुंडुप का यह ओलंपिक डेब्यू है।

यह भी पढ़ें: सुपर 8 में कब और किससे होगा टीम इंडिया का मुकाबला? जानें भारत का पूरा शेड्यूल

विंटर ओलंपिक 2026 मेडल टैली

मिलानो-कॉर्टिना विंटर ओलंपिक्स 2026 में मेडल टैली में नॉर्वे, इटली, यूनाइटेड स्टेट्स और नीदरलैंड्स टॉप चार देश हैं। वहीं, इंडिया को एक भी मेडल नहीं मिला।

 

देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज टोटल मेडल
नॉर्वे 14 8 9 31
इटली 9 4 11 24
यूनाइटेड स्टेट्स 6 10 5 21
नीदरलैंड्स 6 6 1 13