भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके शमी ने इसकी जानकारी दी है। शमी ने वीडियो शेयर करते हुए पहले सबके दीवाली की शुभकामनाएं दीं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट से संन्यास का बात लिखी। शमी ने लिखा, 'सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं लेकिन उससे जुड़ी यादों से कभी नहीं।' 

 

13 साल पहले 6 नवंबर को उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और इसी दिन टेस्ट छोड़ा। हालांकि, शमी ने साफ किया कि वे IPL और घरेलू क्रिकेट सहित व्हाइट बॉल फॉर्मेट खेलते रहेंगे। अब उनके 12 साल के करियर का समापन हो गया, जिसमें उन्होंने 64 मैचों में 229 विकेट लिए।

 

यह भी पढ़ें: अंडर-19 एशिया कप: आर्यवीर सहवाग ने छक्के से जड़ी फिफ्टी, भारत की 10 विकेट से जीत

मोहम्मद शमी ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए शमी ने लिखा, 'मैं सफेद जर्सी तो छोड़ रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। जब मैंने पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब मेरा बस एक ही सपना था, अपने देश के लिए कुछ कर दिखाने का, तब से लेकर अब तक, हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है।मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं रहा, बल्कि यह मेरी जिंदगी का एक बेहद खास हिस्सा रहा है।'

शमी ने आगे लिखा, 'आज, भारी मन और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ, मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर रहा हूं। अपने सभी साथियों, कोच, परिवार के सदस्यों और उन करोड़ों भारतीयों का दिल से शुक्रिया, जो इस सफर में मेरे साथ खड़े रहे और अच्छे-बुरे हर वक्त में मुझ पर भरोसा बनाए रखा। 

 

उन्होंने कहा BCCI और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) को शुक्रिया करते हुए कहा, 'मेरी प्रतिभा पर विश्वास किया, मुझे आगे बढ़ने के मौके दिए और मेरे क्रिकेट सफर में अहम भूमिका निभाई। आपका समर्थन और भरोसा मेरे लिए हमेशा खास रहेगा। भले ही मैदान पर मेरी आखिरी टेस्ट गेंद फेंकी जा चुकी हो, लेकिन भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेगा।' 

मोहम्मद शमी का टेस्ट करियर 

मोहम्मद शमी ने 6 नवंबर 2013 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट खेला था। डेब्यू मैच में ही उन्होंने कुल 9 विकेट लिए। इसके बाद 6 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने में सफल रहे। एक पारी में उनका बेस्ट प्रदर्शन 56 रन देकर 6 विकेट लेने का रहा। कुल टेस्ट विकेटों के मामले में वे भारत के गेंदबाजों में 12वें और तेज गेंदबाजों में छठे स्थान पर रहे।

 

मोहम्मद शमी ने 64 मुकाबले के साथ अपने टेस्ट करियर का समापन किया। इन मैचों की 122 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 27.71 की औसत से 229 विकेट चटकाए, जिसमें मैच बेस्ट फिगर 9/118 का रहा। इसके अलावा शमी 6 बार 'फाइव विकेट हॉल' लिए। 

 

नई और पुरानी, ​​दोनों तरह की गेंदों से सीम और स्विंग कराने की उनकी क्षमता ने उन्हें हर तरह की परिस्थितियों में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण का एक अहम हिस्सा बना दिया था।उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और भारत में खेले गए 35 टेस्ट मैचों में 25 से कम की औसत से 131 विकेट लिए।

 

उनके कुछ सबसे यादगार प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका में देखने को मिले। 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर, जोहानसबर्ग टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने 28 रन देकर 5 विकेट लिए, जिससे भारतीय टीम को जीत हासिल करने में मदद मिली।

 

इसके बाद, जब भारतीय टीम दोबारा दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई, तो सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में उन्होंने 8 विकेट लिए। शमी का आखिरी टेस्ट मैच 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में था। इसके बाद चोटों की वजह से उनके करियर में रुकावट आई, लेकिन वे भारत के व्हाइट-बॉल सेटअप का एक अहम हिस्सा बने रहे।

 

यह भी पढ़ें: 'उसे उपकप्तान बनाना जल्दबाजी', वैभव को जिम्मेदारी मिलने पर बोले सचिन तेंदुलकर

कुछ विवादों का भी करना पड़ा सामना 

इस दौरान मोहम्मद शमी को कुछ विवादों का भी सामना करना पड़ा। जून 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल खेलने के बाद मोहम्मद शमी ने कोई टेस्ट मैच नहीं खेला। गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद भी उन्हें टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली। रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद न्यूजीलैंड दौरे के लिए उनका चयन नहीं हुआ। इस दौरान शमी ने अपनी फिटनेस और टीम में चयन को लेकर उठ रहे सवालों पर नाराजगी जताई थी।

 

इसके अलावा, मोहम्मद शमी की निजी जिंदगी और कानूनी विवाद भी सामने आया, साल 2018 में शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। कोलकाता पुलिस ने 2019 में इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। शमी ने इन आरोपों को खारिज किया था।

 

इसके अलावा अक्टूबर 2026 में शमी ने मीडिया में अपने नाम को बेवजह विवादों से जोड़ने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि उनके बारे में बिना वजह खबरें बनाई जाती हैं और उनकी निजी जिंदगी का भी सम्मान होना चाहिए।