ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 दिसंबर से शुरू होने वाली 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। ऑफ स्पिनर नाथन लायन की टीम से छुट्टी हो गई है। इसके साथ ही पिछले 13 सालों से ऑस्ट्रेलिया की पहली पसंद के स्पिनर रहे लायन का दबदबा खत्म हो गया है। माना जा रहा है कि वह घरेलू मैदान पर अपना आखिरी टेस्ट खेल चुके हैं। कूपर कॉनॉली और मार्नस लाबुशेन को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई सेलेक्टर्स ने शनिवार को 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें स्पिनर कोरी रोकिचिओली और क्वींसलैंड के बल्लेबाज जैक क्लेटन को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
लायन को इससे पहले 2013 में एशेज सीरीज के बीच में टीम से बाहर किया था। उनकी जगह एश्टन एगर को चुना गया था। हालांकि इसके बाद उन्होंने जल्द ही टीम में वापसी की और फिर ऑस्ट्रेलिया की टीम के प्रमुख सदस्य बने रहे। लायन 2011 के श्रीलंका के अपने पहले टेस्ट दौरे के बाद से ऑस्ट्रेलिया की हर टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं। लायन ने कहा है कि वह अगले साल भारत और इंग्लैंड के दौरे में खेलना चाहते हैं। साउथ अफ्रीका में ऑस्ट्रेलिया की 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से हार के दौरान उन्होंने 43.67 की औसत से महज 6 विकेट लिए थे। उन्हें गकेबरहा में खेले गए दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: बिम्सटेक अंडर-23 चैंपियनशिप: भारत ने झटके 22 गोल्ड, 47 मेडल के साथ किया टॉप
लायन अब उतने प्रभावशाली नहीं - बेली
लायन ने अब तक 145 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने शेफील्ड शील्ड में वापसी की है और न्यू साउथ वेल्स के लिए 2 घरेलू मैचों में 7 विकेट लिए हैं। लायन के नाम 577 टेस्ट विकेट दर्ज हैं। वह शेन वार्न (708 विकेट) के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं।
ऑस्ट्रेलिया के चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा, 'हालिया मैचों में गेंदबाजी में नाथन का प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं रहा, जितना हम चाहते थे। हम यह भी जानते हैं कि उनका रिकॉर्ड असाधारण है और उनका अनुभव और कौशल भविष्य में हमारी योजना के लिए अहम साबित हो सकता है। हमारी तरफ से महत्वपूर्ण संदेश यह था कि हम चाहते हैं कि वह कुछ समय लें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। भारत के दौरे पर वह टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।'
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलने वाले 29 साले के रोकिचिओली ने इस सीजन में 33.88 की औसत से 18 विकेट लिए हैं और पिछले सप्ताह तस्मानिया के खिलाफ शतक लगाकर उन्होंने अपनी ऑलराउंड क्षमता का भी नमूना पेश किया। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जाएगा होगा। इसके बाद बाद एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में मुकाबले होंगे।
यह भी पढ़ें: ...तो खत्म हो गया मोहम्मद सिराज का करियर? गौतम गंभीर के फैसले ने दिए संकेत
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जैक क्लेटन, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, माइकल नेसर, मैट रेनशॉ, कोरी रोकिचिओली, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क
