इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का रोमांच इस वक्त अपने पूरे शबाब पर है। अब तक 22 मैच खेले जा चुके हैं और मैदान पर कप्तानों की असली परीक्षा शुरू हो गई है। इस बार का IPL इसलिए भी खास है क्योंकि सभी टीमों की कमान भारतीय खिलाड़ियों के हाथ में है। ऐसे में यह देखना और भी दिलचस्प हो जाता है कि कप्तान मैदान पर कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ कप्तानों ने तो आगे बढ़कर टीम को शानदार तरीके से लीड किया है, जबकि कुछ बड़े नाम अभी भी अपनी फॉर्म पकड़ने के लिए जूझते नजर आ रहे हैं।
डेटा एनालिसिस के आधार पर एक तरफ जहां 26-27 करोड़ रुपये के कप्तानों पर अपनी मोटी कीमत को सही ठहराने का दबाव है, वहीं दूसरी तरफ कम कीमत वाले कप्तानों ने अपने प्रदर्शन से सबको हैरान कर दिया है।
| टीम का नाम | कुल मैच | जीत | कप्तान | व्यक्तिगत प्रदर्शन | कीमत (₹ करोड़) |
| लखनऊ सुपर जायंट्स | 4 | 2 | ऋषभ पंत | 103 रन, 1 अर्धशतक | 27 |
| पंजाब किंग्स | 4 | 3 | श्रेयस अय्यर | 137 रन, 2 अर्धशतक | 26.75 |
| चेन्नई सुपर किंग्स | 5 | 2 | ऋतुराज गायकवाड़ | 63 रन | 18 |
| दिल्ली कैपिटल्स | 4 | 2 | अक्षर पटेल | 3 विकेट और 3 रन | 16.5 |
| गुजरात टाइटंस | 4 | 2 | शुभमन गिल | 165 रन, 2 अर्धशतक | 16.5 |
| मुंबई इंडियंस | 4 | 1 | हार्दिक पांड्या | 2 विकेट और 67 रन | 16.35 |
| राजस्थान रॉयल्स | 5 | 4 | रियान पराग | 2 विकेट और 49 रन | 14 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 5 | 2 | इशान किशन | 213 रन, 2 अर्धशतक | 11.25 |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 4 | 3 | रजत पाटीदार | 195 रन, 2 अर्धशतक | 11 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स | 5 | 0 | अजिंक्य रहाणे | 152 रन, 1 अर्धशतक | 1.5 |
श्रेयस और ऋषभ का इम्तिहान
इस सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर और लखनऊ सुपर जायंट्स के ऋषभ पंत पर सबकी निगाहें टिकी थीं। श्रेयस अय्यर ने 4 मैचों में 3 जीत के साथ पंजाब को शानदार स्थिति में रखा है और 2 अर्धशतकों के साथ 137 रन बनाकर अपनी उपयोगिता साबित की है। दूसरी ओर, ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ ने 4 में से 2 मैच जीते हैं। पंत के बल्ले से 103 रन निकले हैं लेकिन 27 करोड़ की कीमत के लिहाज से फैंस उनसे 'मैच विनर' पारियों की उम्मीद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: KKR के ब्लेसिंग मुजारबानी पर 2 साल का बैन क्यों लगा? जानें पूरा मामला
इन कप्तानों का रिकॉर्ड बेहतर
- राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग ने 5 में से 4 मैच जीतकर सबसे प्रभावशाली कप्तानी दिखाई है। भले ही उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन (49 रन, 2 विकेट) बहुत बड़ा न हो लेकिन टीम को जीत दिलाने में उनकी रणनीति कारगर रही है।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रजत पाटीदार (195 रन, 2 अर्धशतक) और पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर (137 रन, 2 अर्धशतक) ने भी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में संतुलन दिखाया है।
- सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान किशन (213 रन) और गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल (165 रन) भी व्यक्तिगत प्रदर्शन में आगे हैं, हालांकि टीम रिजल्ट थोड़ा मिश्रित रहा है।
औसत प्रदर्शन करने वाले कप्तान
- दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल (3 विकेट, 3 रन) और लखनऊ सुपर जायंट्स के ऋषभ पंत (103 रन) का प्रदर्शन औसत रहा है। दोनों की टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं लेकिन कप्तानों का व्यक्तिगत योगदान सीमित नजर आता है।
- मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्या (67 रन, 2 विकेट) ने ऑलराउंड प्रदर्शन तो किया है लेकिन टीम को सिर्फ 1 जीत ही दिला सके हैं।
यह भी पढ़ें: कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे? डेब्यू मैच में लिए 4 विकेट, IPL में रचा इतिहास
ये कप्तान रहे फ्लॉप कप्तान
- चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ (63 रन) भी 5 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ संघर्ष करते दिखे हैं।
- कोलकाता नाइट राइडर्स के अजिंक्य रहाणे की कप्तानी अब तक सबसे कमजोर रही है। टीम 5 मैचों में एक भी जीत नहीं दर्ज कर पाई है, हालांकि उन्होंने 152 रन और एक अर्धशतक जरूर लगाया है।
