भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में बतौर फील्डर एक अनोखी हैट्रिक बना दी है। चेन्नई में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगानी टीम के टॉप-3 को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा, जिसमें रोहित का भी अहम योगदान रहा। उन्होंने स्लिप में लगातार 3 कैच कपड़े। इसके साथ ही रोहित ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। रोहित किसी टीम के गिरे पहले 3 विकेट में योगदान देने वाले चौथे भारतीय फील्डर बने। उन्होंने सौरव गांगुली, मनोज तिवारी और सुरेश रैना के क्लब में जगह बनाई।
रोहित-प्रसिद्ध की जुगलबंदी से बना यह रिकॉर्ड
चेन्नई में रोहित-प्रसिद्ध की जुगलबंदी से एक और बड़ा रिकॉर्ड बना है। किसी वनडे पारी में एक ही गेंदबाज की गेंदों पर 3 कैच लपकने के मामले में रोहित ने वीवीएस लक्ष्मण और शिखर धवन के भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी की। लक्ष्मण ने 2004 में जिम्बाब्वे के खिलाफ इरफान पठान की गेंदों पर 3 कैच लपके थे। वहीं धवन ने 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर यह कारनामा किया था।
यह भी पढ़ें: हर बार KL राहुल ही क्यों... अब किसके लिए दी गई बलि?
प्रसिद्ध ने बुमराह के क्लब में ली एंट्री
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध ने 28 रन पर अफगानिस्तान को 3 झटके देने के बाद पावरप्ले के अंदर एक और विकेट झटका। उन्होंने 10वें ओवर में दारविश रसूली को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया। इसके साथ ही वह वनडे में पहले 10 ओवर में 4 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले छठे गेंदबाज बने। उन्होंने मोहम्मद सिराज, जवागल श्रीनाथ और बुमराह के क्लब में एंट्री ली। सिराज ने दो बार यह कारनामा किया है। दिलचस्प बात है कि सिराज ने दोनों बार श्रीलंका के खिलाफ तबाही मचाई है।
यह भी पढ़ें: नीतीश रेड्डी IN, राहुल OUT... चेन्नई वनडे में कौन हुआ बाहर, किसे मिली जगह?
पहले 10 ओवर में 4 प्लस विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
- मोहम्मद सिराज - 5 विकेट बनाम श्रीलंका, कोलंबो (2023)
- जवागल श्रीनाथ - 4 विकेट बनाम श्रीलंका, जोहान्सबर्ग (2003)
- भुवनेश्वर कुमार - 4 विकेट बनाम श्रीलंका, पोर्ट ऑफ स्पेन (2013)
- जसप्रीत बुमराह - 4 विकेट बनाम इंग्लैंड, ओवल (2022)
- मोहम्मद सिराज - 4 विकेट बनाम श्रीलंका, तिरुवनंतपुरम (2023)
- अर्शदीप सिंह - 4 विकेट बनाम साउथ अफ्रीका, जोहान्सबर्ग (2023)
- प्रसिद्ध कृष्णा - 4 विकेट बनाम अफगानिस्तान, चेन्नई (2026)


