टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले जा रहे इकलौते टेस्ट में शतक ठोक दिया है। गिल के टेस्ट करियर का यह 11वां शतक है। इनमें से 6 शतक उन्होंने बतौर कप्तान लगाए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने वाले छठे भारतीय कप्तान बन गए हैं। गिल पहले दिन (6 जून) का खेल खत्म होने तक 103 रन बनाकर नाबाद हैं। अब वह सचिन-कोहली के एलीट क्लब में शामिल होने से महज 54 रन दूर हैं। 

सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान

  • विराट कोहली - 20 शतक (113 पारियां)
  • सुनील गावस्कर - 11 शतक (74 पारियां)
  • मोहम्मद अजहरुद्दीन - 9 शतक (78 पारियां)
  • सचिन तेंदुलकर - 7 शतक (43 पारियां)
  • शुभमन गिल - 6 शतक (15 पारियां)

यह भी पढ़ें: 'वैभव गेम चेंजर बन सकता है...' सूर्यवंशी की तारीफ में क्या-क्या बोले अगरकर?

54 रन बनाते ही दिग्गजों के क्लब में शामिल होंगे गिल

26 साल के गिल टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने से 54 रन दूर हैं। उन्होंने 74 पारियों में 2946 टेस्ट रन बटोर लिए हैं। अगर वह मुल्लांपुर टेस्ट के दूसरे दिन (7 जून) 54 रन और बना लेते हैं तो इस फॉर्मेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले टॉप-10 भारतीय बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो जाएंगे। टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने महज 55 पारियों में ही इस मुकाम को हासिल कर लिया था। 

 

सहवाग के बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन (64 पारियां), सुनील गावस्कर(66 पारियां), गौतम गंभीर (66 पारियां), सचिन तेंदुलकर (67 पारियां), राहुल द्रविड़ (67 पारियां), चेतेश्वर पुजारा (67 पारियां), नवजोत सिंह सिद्धु (70 पारियां), विराट कोहली (73 पारियां) और रोहित शर्मा (74 पारियां) का नंबर है। गिल के पास सबसे तेज 3000 रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का भी मौका है।

 

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में कोई रिस्क नहीं... BCCI ने चुनी मजबूत टीम, बुमराह भी खेलेंगे 

सबसे तेज 3000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय

  • विरेंद्र सहवाग - 55 पारियां
  • मोहम्मद अजहरुद्दीन - 64 पारियां
  • सुनील गावस्कर - 66 पारियां
  • गौतम गंभीर - 66 पारियां
  • सचिन तेंदुलकर - 67 पारियां
  • राहुल द्रविड़ - 67 पारियां
  • चेतेश्वर पुजारा - 67 पारियां
  • नवजोत सिंह सिद्धु - 70 पारियां
  • विराट कोहली - 73 पारियां
  • रोहित शर्मा - 74 पारियां