एशियन गेम्स 2026 में भी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। मेंस क्रिकेट इवेंट में बारिश के कारण भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला रद्द हो गया है। सुबह करीब 10 बजे दोनों टीमों के बीच मुकाबला होने वाला था। करीब 9 बजे बारिश के चलते यह फैसला लिया गया कि मुकाबला नहीं होगा। इस वजह से इंडियन टीम बिना खेले ही सेमिफाइनल में पहुंच गई। ICC टी-20 रैंकिग में नंबर 1 की जगह होने की वजह से भारत को अंतिम चार में जगह मिली। साथ ही इस कारण अफगानिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
आपको बता दें कि जापान के नागोया में एशियन गेम्स हो रहे हैं। यहां भी लगातार हो रही बारिश के कारण कई टीम को इसका नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें: 15 हजार ODI रन और फिर सचिन के क्लब में एंट्री, विराट कोहली ने रचा नया इतिहास
क्यों हुआ फैसला?
नागोया के कारोगी एथलेटिक पार्क में लगातार बारिश हो रही है। खराब मौसम के चलते मुकाबला रद्द करने का फैसला लिया गया। खास बात यह रही कि दोनों टीमों के बीच सुबह 10 बजे मुकाबला शुरू होने वाला था लेकिन करीब 9 बजे ही बता दिया गया कि दोनों टीमों के बीच मैच नहीं खेला जाएगा। ICC टी-20 रैंकिग में भारत की स्थिति की वजह से फायदा मिला। चूंकि नॉकआउट मैचों में परिणाम निकलना जरूरी होता है इसलिए टी20 रैंकिंग में 10वीं रैंक वाली अफगानिस्तान टीम पर भारत को प्राथमिकता मिली। वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गया।
इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीधे क्वार्टर फाइनल यानी नॉकआउट राउंड में एंट्री दी गई थी। अन्य टीमों ने ग्रुप लेवल के मैच खेले थे। 28 सितंबर के दिन का पहला क्वार्टर फाइनल भी बारिश की वजह से धुल गया था। इसमें हांगकांग के खिलाफ मैच रद्द होने पर पाकिस्तान को उसकी बेहतर रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल का टिकट मिला।
सेमीफाइननल में मुकाबला
सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला नेपाल और श्रीलंका के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विनर से होगा। यदि वह मैच भी बारिश की वजह से रद्द होता है तो श्रीलंका अपनी बेहतर रैंकिंग के दम पर भारत से भिड़ेगा। साथ ही यह भी बता दें कि अगर यदि बारिश के कारण पूरा टूर्नामेंट ही रद्द हो जाता है तो भारतीय टीम अपनी नंबर-1 रैंकिंग के आधार पर गोल्ड मेडल जीत सकती है।
यह भी पढ़ें: IND vs WI: भारत ने 8 विकेट से जीता पहला ODI, गिल-विराट ने जड़े शतक
इंडियन टीम
श्रेयस अय्यर (कैप्टन), तिलक वर्मा , रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह , संजू सैमसन , अक्षर पटेल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वैभव सूर्यवंशी , विप्रज निगम, यश ठाकुर।
