इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने है। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। RR ने टॉस जीतकर GT को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। RR की कमान यशस्वी जायसवाल के हाथों में है। रियान पराग चोटिल हैं, जिसके चलते यशस्वी को IPL में पहली बार कप्तानी करने का मौका मिला है।

 

पराग को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। इस मैच के बाद RR को 8 दिन का ब्रेक मिला था लेकिन पराग पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। समझा जा रहा है कि वह आने वाले कुछ और मैच मिस कर सकते हैं। RR के लिए यह बड़ा झटका है। पराग ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 50 गेंद में 90 रन की पारी खेल फॉर्म में वापसी की थी लेकिन चोट के कारण वह ऐक्शन से बाहर हो गए हैं। अब फिर से उन्हें लय हासिल करने में दिक्कत हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें: WFI ने विनेश फोगाट की वापसी पर लगाई रोक, कारण बताओ नोटिस जारी किया

हेटमायर की वापसी

पराग की जगह शिमरोन हेटमायर खेल रहे हैं। हेटमायर को RR ने पिछले कुछ मैचों में बाहर बैठा दिया था। पराग की चोट के चलते उनकी वापसी हुई है। दसुन शनाका को भी आज (9 मई) मौका मिला है। इस सीजन का वह अपना दूसरा मैच खेलने उतर रहे हैं। RR ने नांद्रे बर्गर को बाहर कर दिया है। टीम की तेज गेंदबाजी की अगुवाई जोफ्रा आर्चर करेंगे। उन्हें ब्रिजेश शर्मा, तुषार देशपांडे और यश पुंजा का साथ मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें: चेस खिलाड़ी को नहीं मिली टूर्नामेंट जीतने की पुरस्कार राशि, सरकार से मांगी मदद

GT में एक बदलाव

शुभमन गिल की कप्तानी वाली GT एक बदलाव के साथ उतरी है। मानव सुथार को ड्रॉप कर दिया गया है। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा रिप्लेस कर सकते हैं। प्रसिद्ध का नाम इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट है। GT की गेंदबाजी के दौरान वह मैदान पर दिखेंगे। 

 

RR और GT के पास 12-12 पॉइंट्स हैं। दोनों ही टीमों ने एक समान 10 मैच खेले हैं। आज के मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम लंबी छलांग लगाकर टॉप-2 में पहुंच सकती है। RR और GT फिलहाल पॉइंट्स टेबल में क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

राजस्थान रॉयल्स - यशस्वी जयसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, तुषार देशपांडे, यश पुंजा

 

इम्पैक्ट प्लेयर विक्लप - वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा

 
गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, साई किशोर, कुमार कुशाग्र