दिल्ली के युवक पर महिला कांस्टेबल से 24 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय विक्रांत तोमर के रूप में हुई है। विक्रांत पर एक नहीं करीब 20 महिला कांस्टेबलों को ठगने का आरोप है। विक्रांत तोमर सोशल मीडिया पर लग्जरियस लाइफ जीने और अमीर कारोबारी होने का दिखावा करता था। उसका इंस्टाग्राम महंगी कारों और शानदार लाइफस्टाइल के वीडियो से पटा पड़ा है। कथित तौर पर वह ये हरकतें महिलाओं को प्रभावित करने के लिए करता था। विक्रांत सभी कांस्टेबलों से शादी का झांसा देकर पैसे ऐंठता था। पुलिस ने विक्रांत को दिल्ली को बुराड़ी से गिरफ्तार किया है। 

 

विक्रांत की लिव-इन-पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में महिला कांस्टेबल है। पुलिस ने जांच में यह पाया है कि कि उसने दूसरे महिला कांस्टेबलों से संपर्क बनाने के लिए अपने लिव-इन-पार्टनर की मदद ली थी। विक्रांत पर आरोप है कि उसने अपने पार्टनर की बैचमेट यानी उसके साथ भर्ती हुई महिला कास्टेबलों को निशाना बनाता था। वह उन्हें किराए के महंगी कारों में घुमाता था और अमीर होने का नाटक करता था। विक्रांत पर ठगी के पांच मामले पहले से दर्ज हैं और वह जून में जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस मामले में जांच कर रही है। 

इंस्टाग्राम का अमीर कारोबारी

पुलिस ने मुताबिक, विक्रांत तोमर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महंगी कारों को आलीशान जिंदगी की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करता था। वह अपने लाइफस्टाइल से खुद को अमीर दिखाने की कोशिश करता था। पहले वह अपनी आलीशान जिंदगी से महिलाओं को अपने विश्वास में लेता था। जब एक बार वह महिला कांस्टेबलों का विश्वास हासिल कर लेता था तब वह उनसे अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे मांगता था। इन पैसों से वह अपने बाकी महिला मित्रों को घुमाता था। 

 

यह भी पढ़ें: 31 साल पहले बिछड़ा पिंटू, अब्दुल जब्बार बनकर लौटा घर; मां ने कैसे पहचाना?

किराए की थी अमीरी

विक्रांत महिला कांस्टेबलों को घुमाने के लिए 8 घंटे के हिसाब से महंगी कार किराए पर लेता था। पुलिस ने बताया कि वह एक ही कार का इस्तेमाल अलग-अलग महिलाओं घुमाने के लिए करता था। पुलिस को आशंका है कि वह ठगी से जुड़े पैसों का लेन-देन वनएक्स बेटिंग ऐप से करता था। इसलिए पुलिस पैसों के लेन-देन और वनएक्स बेटिंग ऐप से जुड़े खातों के इस्तेमाल की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में बाढ़ से बर्बाद हुई फसल तो मिलेगा मुआवजा, 25 अक्टूबर तक करें आवेदन

पहले से दर्ज हैं पांच मामले

एक रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दिल्ली में ही ठगी के पांच अलग-अलग मामले दर्ज हैं। इनमें मायापुरी, हरि नगर, इंद्रपुरी और पूर्वी जिला साइबर पुलिस थाने से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कितनी महिलाओं के साथ ठगी हुई और कुल कितने रुपये ऐंठे गए हैं।