प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते शनिवार को बिहार के वैशाली में 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन किया था। इस पर तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री पहले से तैयार पुल का दोबारा उद्घाटन कर रहे हैं। वहीं, उद्घाटन कार्यक्रम के बाद कथित तौर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पोस्टर फाड़े और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, 11 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दूसरी ओर, राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा है कि उनकी पार्टी को बेवजह बदनाम किया जा रहा है। एजाज अहमद ने कहा कि राजद कभी भी इस तरह की घटनाओं का समर्थन नहीं करती है।

 

पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर पोस्टर क्यों फाड़े गए। क्या इसके पीछे कोई राजनीतिक साजिश है या फिर यह सिर्फ शरारत थी। वहीं, बीजेपी ने इस घटना को लेकर राजद पर निशाना साधा है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि विपक्ष बौखलाया हुआ है और इसी वजह से इस तरह की हरकतें कर रहा है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है। ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन पोस्टर फाड़ना और गाली-गलौज करना गलत है।

 

यह भी पढ़ें: 'बिहार में घोटाला नहीं, निवेश की चर्चा', नीतीश सेतु के उद्घाटन पर बोले PM मोदी

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बताया जा रहा है कि इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग पोस्टर फाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने कहा है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस घटना के बाद बिहार में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में क्या सामने आता है। क्या गिरफ्तार आरोपी किसी पार्टी से जुड़े हैं या फिर उन्होंने निजी रंजिश में ऐसा किया है।

यह भी पढ़ें: छठ पर CM सम्राट चौधरी ने दिया तोहफा, 14.78 करोड़ से हुआ देव सूर्य मंदिर का विकास

पोस्टर फाड़ना कितना बड़ा अपराध?

कानूनी जानकारों का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और पोस्टर फाड़ना अपराध है। इसमें जेल और जुर्माने का प्रावधान है। यदि अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है तो अलग से धाराएं लग सकती हैं। बिहार में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। चुनाव के समय अक्सर पोस्टर फाड़ने की घटनाएं सामने आती हैं। लेकिन इस बार मामला प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से जुड़ा होने के कारण ज्यादा तूल पकड़ गया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें l