तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक होटल में 26 वर्षीय महिला ने खुदकुशी कर ली। अब इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे होने लगे हैं। बताया जा रहा है कि महिला ने खौफनाक कदम उठाने से पहले बिरयानी ऑर्डर की और अपने एक दोस्त को कॉल किया। एक दिन बाद ही दोस्त का जन्मदिन था। खबर के मुताबिक महिला ने आत्महत्या करने से पहले अपने एक दोस्त को कॉल किया और कहा मेरे पास आपको देने के लिए कुछ नहीं है। यह कदम ही उसका 'बर्थडे गिफ्ट' है।
यह भी पढ़ें: तीन तलाक के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण करने की इजाजत नहीं दी जा सकती- HC
घटना हैदराबाद के लंगर हाउज पुलिस थाना क्षेत्र के एक होटल की है। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला की पहचान बोलाराम निवासी 26 वर्षीय रेणुका के तौर पर हुई है। वह बुधवार को लंगर हाउस स्थित एक होटल में शेख नाम के शख्स के साथ रुकी थी। दोनों के एक साथ लंच किया और बिरयानी ऑर्डर की थी। गुरुवार की रात साढ़े 10 बजे शेख वहां से चला गया। रेणुका ने रात में लगभग 11:56 बजे डिनर ऑर्डर किया।
रात 12 बजकर 18 मिनट पर रेणुका ने सत्या नाम के अपने दोस्त को वीडियो कॉल किया। उसने बताया कि वह खुदकुशी करने जा रही है। यह सत्या को उसका बर्थडे गिफ्ट है। चार जुलाई को ही सत्या का जन्मदिन है। घबराकर सत्या अन्य दोस्तों के साथ होटल पहुंचा। जहां उसे रेणुका मृत मिली। पुलिस का कहना है कि महिला ने वीडियो कॉल के दौरान ही फांसी लगाई।
यह भी पढ़ें: अचानक सिंधु जल समझौते की इतनी चर्चा क्यों, क्या पाकिस्तान सेना ने रची कोई साजिश?
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला बोलाराम की रहने वाली थी। आठ साल पहले उसका ब्याह हो चुका था। मगर किसी कारणों से वह अपने पति से अलग रहती थी। उसका सात साल का एक बेटा भी है।
महिला जिस शख्स के साथ होटल में ठहरी थी, उससे एक पब में मुलाकात हुई थी। दोनों छह महीने से रिश्ते में थे। महिला क्लब डांसर के तौर पर काम करती थी और वहीं साथी शेख डेयरी बिजनेस से जुड़ा है। वह गोलकोंडा का रहने वाला है। उसके तीन बच्चे हैं।


