उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी तेज होती जा रही है। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा है। कैराना में एक सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि अखिलेश यादव को अपनी पार्टी का नाम समाजवादी पार्टी से बदलकर समाजवादी यादव परिवार रख लेना चाहिए।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि एक समय आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद चुने जाते थे लेकिन अब वहां अखिलेश यादव के भाई सांसद हैं। इसी तरह फिरोजाबाद से भी पहले मुस्लिम सांसद चुने जाते थे लेकिन अब वहां अखिलेश यादव के परिवार के सदस्य सांसद बन गए हैं।
यह भी पढ़ें: VB-G RAM G: 2.31 लाख पंचायतों में 97 लाख काम शुरू, विपक्ष की शिकायत क्या?
असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा?
उत्तर प्रदेश के कैराना में असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा, 'अखिलेश यादव, आपकी पार्टी का नाम समाजवादी से बदलकर समाजवादी यादव परिवार कर देना चाहिए। एक समय था जब आजमगढ़ से एक मुस्लिम जीतता था। अब अखिलेश के भाई वहां से सांसद बन गए हैं, एक समय था जब एक मुस्लिम सांसद फिरोजाबाद से सांसद बन गया था। अब अखिलेश के परिवार के सदस्य वहां से सांसद बन गए हैं।'
उन्होंने पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय मुस्लिम युवाओं से भैया के लिए जवानी कुर्बान करने को कहा जाता है, लेकिन टिकट और पद परिवार के बच्चों को दिए जाते हैं।
खुद नेता, विधायक और सांसद बनेंगे मुस्लिम
असदुद्दीन ओवैसी ने तीख हमला बोलते हुए कहा कि सपा के मुस्लिम वोट बैंक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश का परिवार चाहता है कि मुस्लिम समाज के युवा अपनी जवानी 'भैया' पर कुर्बान करते रहें और सांसद-विधायक की सीटें उनके बच्चों को तोहफे में देते रहें। ओवैसी ने कहा कि अब मुस्लिम युवा केवल दरी नहीं बिछाएंगे, बल्कि खुद नेता, विधायक और सांसद बनेंगे
