महाराष्ट्र के अमरावती जिले में अयान अहमद तनवीर का नाम सुर्खियों में है। एक 19 साल के लड़के ने कई नाबालिग लड़कियों को अपना शिकार बनाया और सोशल मीडिया पर उनके प्राइवेट वीडियो वायरल कर दिए। अयान अहमद को नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण और ब्लैकमेल करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग लड़कियों को फंसाता था, उनकी बिना सहमति के आपत्तिजनक वीडियो बनाता था और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता था। आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी किया है। इस मामले पर जमकर गुस्सा बरपा है।

यह भी पढ़ें: 100 से ज्यादा अश्लील वीडियो, नाबालिग लड़कियां निशाने पर..., अयान अहमद है कौन?

100 से ज्यादा अश्लील वीडियो वायरल 

अमरावती में अयान अहमद के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़का है। अचलपुर और परतवाड़ा में बंद का ऐलान किया गया है। हंगामे की वजह यह है कि पीड़ित लड़कियों के 100 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब तक पुलिस ने कम से कम 8 पीड़ित लड़कियों की पहचान कर ली है। 

आरोपी के खिलाफ POCSO, IT अधिनियम के तहत केस दर्ज

पीड़ित लड़कियों के परिवारों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस उनकी पहचान गुप्त रखेगी। आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। 21 अप्रैल तक वह पुलिस हिरासत में रहेगा। अमरावती ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद सिंगुरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: 'फर्जी खाते, प्रॉपर्टी में निवेश', ED ने बताई खरात के ठिकानों पर छापेमारी की वजह

18 वीडियो, 39 तस्वीरों की हुई पहचान 

आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। पूछताछ में एक और संदिग्ध का पता चला है जिससे पूछताछ की जा रही है। अब तक 18 वीडियो और 39 तस्वीरें पहचान ली गई हैं। महाराष्ट्र साइबर विभाग की मदद से सभी वायरल सामग्री को ऑनलाइन से हटाने की कोशिश की जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की फॉरेंसिक जांच चल रही है। शक है कि यह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। पुलिस दूसरे साथियों को तलाश रही है।

SIT जांच की मांग हुई तेज

राज्‍यसभा सांसद अनिल बोंडे समेत कई राजनीतिक नेताओं ने SIT जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इसमें बड़ा नेटवर्क और ऑनलाइन गिरोह शामिल हो सकता है। नगर निगम ने आरोपी के घर के कुछ हिस्सों को बुलडोजर से तोड़ दिया है। 

यह भी पढ़ें: अशोक खराट और रूपाली चाकणकर का रिश्ता क्या था? हंगामे से इस्तीफे तक की कहानी

नगर निगम ने घर का कुछ हिस्सा गिराया

पहले नगर निगम ने नोटिस जारी किया गया था। पुलिस और प्रशासन ने पीड़ितों और उनके परिवारों से आगे आने की अपील की है। पुलिस ने भरोसा दिया है कि पीड़ितों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उन्हें कानूनी मदद भी दी जाएगी। पीड़ित लड़कियों की काउंसलिंग की जाएगी।