उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। वहीं, दूसरी ओर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जौहर ट्रस्ट मनी लॉन्ड्रिंग केस में आजम खान की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। आजम खान ने जौहर ट्रस्ट मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत को चुनौती दी है। अब हाईकोर्ट के फैसले से तय होगा कि इस मामले में आजम खान को अंतरिम राहत मिलती है या नहीं।
वहीं दूसरी ओर फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका खारिज कर दी है। मंगलवार 17 नवंबर को जस्टिस दीपांकर दत्ता और शील नागू की बेंच ने आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान की अपील को मंजूरी दे दी है, जिसमें उन्होंने मामले में इसी तरह की राहत मांगी थी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें आजम खान की दोषसिद्धि पर रोक लगाई गई थी। बता दें कि यह मामला आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान के दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र बनवाने से जुड़ा है। आरोप है कि इन बर्थ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल चुनाव लड़ने की पात्रता हासिल करने के लिए किया गया था।
यह भी पढ़ें: 'गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट ले गया', सोनिया गांधी की बुक लॉन्च में बोले राहुल
फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट केस में क्या हुआ?
आज 17 नवंबर 2026 को जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने उत्तर प्रदेश सरकार की अपील खारिज कर दी। यूपी सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें आजम खान की दोषसिद्धि पर रोक लगाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान की अपील भी स्वीकार कर ली और उनकी दोषसिद्धि पर भी रोक लगा दी।
यह मामला आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र बनवाने से जुड़ा है। आरोप था कि एक प्रमाण पत्र में उनका जन्म 1 जनवरी 1993 को रामपुर और दूसरे में 30 सितंबर 1990 को लखनऊ में होना बताया गया था। आरोप है कि इनका इस्तेमाल 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पात्रता हासिल करने में किया गया था।
इसपर बीजेपी नेता आकाश सक्सेना की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था। 18 अक्टूबर 2023 को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खान और उनकी पत्नी और बेटे को दोषी ठहराते हुए सात-सात साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद आजम खान ने इस फैसले को चुनौती दी थी।
इस मामले में मई 2024 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान की सजा और दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी। हालांकि, हाईकोर्ट ने उनकी पत्नी और बेटे को दोषी ठहराए जाने के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। ऐसे में आजम खान को तो हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी, लेकिन उनकी पत्नी और बेटे को यह राहत नहीं मिली थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने उनकी पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान की अपील भी स्वीकार कर ली और उनकी दोषसिद्धि पर भी रोक लगा दी।
जौहर ट्रस्ट मनी लॉन्ड्रिंग मामले में क्या हुआ?
