मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोटर लिस्ट के मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन होने जा रहा है। इसके तहत 'सिटिजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस' (CJP) और अन्य समूहों फिर से दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस विरोध प्रदर्शन को लेकर विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा था कि इन प्रदर्शनों में बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच सकते हैं। इससे माहौल खराब हो सकता है। हालांकि बजरंग दल ने आधिकारिक रूप से इन खबरों को गलत बताया है।
दूसरी ओर, प्रदर्शन के आयोजकों और विपक्षी समर्थकों ने आरोप लगाया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाने के लिए साजिशें रची जा रही हैं। CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने साफ कर दिया है कि उनका आंदोलन पूरी तरह से अहिंसक रहेगा। साथ ही अगर प्रदर्शनकारियों पर किसी भी तरह का हमला होता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: INDIA गठबंधन के सांसदों को फिर लंच कराएंगे खड़गे, दोबारा होगा आंदोलन?
बजरंग दल की ओर से जारी बयान
बजरंग दल ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि जंतर-मंतर या किसी भी अन्य जगहों पर उनके कार्यकर्ताओं के पहुंचने की खबरें महज भ्रामक दुष्प्रचार हैं। संगठन की ऐसी कोई योजना नहीं है। बजरंग दल का दावा है कि जन समर्थन न मिलने के कारण यह कथित आंदोलन खुद ही खत्म हो जाएगा। बजरंग दल ने लिखा, देश में किसी भी प्रकार के अराजक प्रदर्शन का बजरंग दल (@BajrangDalOrg ) सदा विरोध करता रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार की आड़ में हो रहे ऐसे प्रदर्शनों का भी बजरंग दल विरोध करता है।'
आगे उन्होंने लिखा, 'वहीं दूसरी, ओर कुछ लोग जंतर मंतर पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के आने के भ्रामक दुष्प्रचार में जुटे हैं। जबकि बजरंग दल की ओर से ऐसी कोई योजना नहीं है। वैसे भी, जन समर्थन के अभाव में यह कथित आंदोलन, पूर्व की भांति, अपनी स्वाभाविक मौत मरने ही वाला है।'
यह भी पढ़ें: 'उनके किरदारों को पीढ़ियां याद रखेंगी..', नाना को पीएम मोदी ने किया याद
CJP का आरोप
CJP की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चाहे स्थिति कैसी भी हो, उनका विरोध प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगा। साथ ही वे हिंसा का रास्ता नहीं अपनाएंगे। आशुतोष रांका ने अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि देश की जनता सब देख रही है।
उन्होंने लिखा, 'बीजेपी के किसी बड़े नेता ने जानकारी दी है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हिंसा करने के लिए देश भर से दक्षिणपंथी चरमपंथी समूहों को इकट्ठा किया गया है। चाहे कुछ भी हो जाए, @Cockroachisback का विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ही रहेगा। 'हमारा हाथ नहीं उठेगा'। इस देश के लोगों के खिलाफ किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अमित शाह - भारत देख रहा है। इस बार मामला सिर्फ दिल्ली पुलिस का नहीं होगा।'
