बिहार के गोपालगंज से एक रोचक मामला सामने आया है। एक शख्स ने 3 साल के भीतर तीसरी शादी की तो उसकी दोनों पुरानी पत्नियां पुलिस के पास पहुंच गईं। पिंटू बरनवाल नाम के इस शख्स की दोनों पत्नियों का कहना है कि पिंटू पैसों के लिए बार-बार शादी करता है और अपनी पत्नियों को दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। वहीं, पिंटू ने तर्क दिया है कि उसकी पहली दो पत्नियों ने बूढ़ी मां की सेवा नहीं की इसलिए उसे तीसरी बार शादी करनी पड़ी। अब पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस ने बताया है कि पिंटू ने सबसे पहले दिसंबर 2022 में खुशबू से शादी की। खुशबू ने अपने बयान में बताया है कि उनके परिवार ने पिंटू को दहेज के रूप में 3 लाख रुपये और दहने दिए थे। इसके बावजूद खुशबू के साथ पिंटू मारपीट करता था और अतिरिक्त दहेज की मांग करता था। आखिर में उसने खुशबू को घर से ही भगा दिया। बाद में खुशबू को सूचना मिली ही अप्रैल 2024 में पिंटू ने फिर से शादी कर ली। दूसरी बार पिंटू ने गुड़िया कुमारी नाम की ल़ड़की से शादी की। गुड़िया कुमारी ने बताया कि पिंटू ने कभी बताया ही नहीं कि उसकी शादी पहले भी एक बार हो चुकी है। गुड़िया कुमारी का भी कहना है कि पिंटू का परिवार बार-बार पैसे और गहनों की मांग करता था और पैसे न मिलने पर मारपीट करता था।

 

यह भी पढ़ें- पार्टी, लिफ्ट और रेप, क्या है उदयपुर कांड की कहानी जिसमें CEO हुए गिरफ्तार?

पिंटू ने क्या वजह बताई?

 

अब शिकायत के बाद पकड़े गए पिंटू बरनवाल ने पुलिस से कहा है कि उसने पारिवारिक दिक्कतों के चलते शादी की। पिंटू के मुताबिक, उसकी 60 साल की मां को हार्ट अटैक अटैक आया था और उनकी देखभाल करने की जरूरत थी। पिंटू का कहना है कि उसकी पहली दो पत्नियों ने उसकी मां की देखभाल नहीं की। पिंटू ने खुशबू पर आरोप लगाए कि खुशबू ने चाकू से उसकी मां को मारने की भी कोशिश की। उसने अपनी दोनों पत्नियों की शिकायतों को फर्जी बताया है।

 

यह भी पढ़ें- 53 गिरफ्तार, 27 FIR और करोड़ों की ठगी, साइबर क्राइम के डेटा ने डराया

 

हालांकि, खुशबू और गुड़िया की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पिंटू की तीसरी पत्नी फिलहाल पिंटू के घर पर रही है। खुशबू और गुड़िया ने पिंटू के खिलाफ के बारे में कहा है कि उसने दोनों की जिंदगी बर्बाद कर दी। दोनों ने पिंटू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।