• लेटेस्ट
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
  • स्पोर्ट्स
  • एंटरटेनमेंट
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो

लेटेस्ट न्यूज़

  • एक हार में बदल गईं ममता बनर्जी? नंदीग्राम से असम तक कांग्रेस का देंगी साथ
  • बिहार में जमीन रिकॉर्ड को लेकर सख्ती, गड़बड़ी पर खुद कार्रवाई करेंगे CO
  • 'नीरज को हराने में पूरा दिमाग लगाऊंगा', JDU के उम्मीदवार के खिलाफ उतरे अनंत सिंह
  • पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 160 किलो गांजा किया बरामद, 2 लोग गिरफ्तार
  • पाकिस्तान में मस्जिद में बड़ा धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 से ज्यादा घायल
और पढ़ें

हमें फॉलो करें

Addas
Source on
  • होम
  • लेटेस्ट
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
  • स्पोर्ट्स
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म-कर्म
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • गेम्स
क्राइम रिपोर्ट
महाराष्ट्रउत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशबिहारराजस्थानदिल्लीहरियाणापंजाबगुजरातझारखंडछत्तीसगढ़उत्तराखंडहिमाचल प्रदेशजम्मू और कश्मीरपश्चिम बंगालओडिशाअसमतमिलनाडुकर्नाटकतेलंगानाआंध्र प्रदेशकेरलगोवाचंडीगढ़त्रिपुरामणिपुरमेघालयनागालैंडमिज़ोरमअरुणाचल प्रदेशसिक्किमलद्दाखपुडुचेरीअंडमान और निकोबारदादरा और नगर हवेलीलक्षद्वीप
राजनीतिकरियरसाइंस-टेकवायरल न्यूज़यूटिलिटीखबरगांव स्पेशलवेब स्टोरीफोटो गैलरीचुनावसाइबर अपराधए.आई.रुपया-पैसा
ताज़ा खबर
एक हार में बदल गईं ममता बनर्जी? नंदीग्राम से असम तक कांग्रेस का देंगी साथबिहार में जमीन रिकॉर्ड को लेकर सख्ती, गड़बड़ी पर खुद कार्रवाई करेंगे CO'नीरज को हराने में पूरा दिमाग लगाऊंगा', JDU के उम्मीदवार के खिलाफ उतरे अनंत सिंहपटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 160 किलो गांजा किया बरामद, 2 लोग गिरफ्तारपाकिस्तान में मस्जिद में बड़ा धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 से ज्यादा घायलDUSU चुनाव में नियमों की धज्जियां उड़ी, HC नाराज, विजय जुलूस पर रोक लगाई'बाबा जी जेल करवा देंगे तो जमानत नहीं करवाऊंगा', मानहानि केस पर बोले बृजभूषण दोस्त ने चेहरे पर लगा दिया बर्थडे केक, गुस्साए शख्स ने जान से मार डाला हनीमून मनाने गए थे दार्जिलिंग, बारबेक्यू के पास बैठे तभी लगी आग, नई दुल्हन झुलसी6 महीने में ममता बनर्जी के हाथ से पार्टी का नाम और निशान तक कैसे चला गया? समझिए
एक हार में बदल गईं ममता बनर्जी? नंदीग्राम से असम तक कांग्रेस का देंगी साथबिहार में जमीन रिकॉर्ड को लेकर सख्ती, गड़बड़ी पर खुद कार्रवाई करेंगे CO'नीरज को हराने में पूरा दिमाग लगाऊंगा', JDU के उम्मीदवार के खिलाफ उतरे अनंत सिंहपटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 160 किलो गांजा किया बरामद, 2 लोग गिरफ्तारपाकिस्तान में मस्जिद में बड़ा धमाका, 16 लोगों की मौत; 50 से ज्यादा घायलDUSU चुनाव में नियमों की धज्जियां उड़ी, HC नाराज, विजय जुलूस पर रोक लगाई'बाबा जी जेल करवा देंगे तो जमानत नहीं करवाऊंगा', मानहानि केस पर बोले बृजभूषण दोस्त ने चेहरे पर लगा दिया बर्थडे केक, गुस्साए शख्स ने जान से मार डाला हनीमून मनाने गए थे दार्जिलिंग, बारबेक्यू के पास बैठे तभी लगी आग, नई दुल्हन झुलसी6 महीने में ममता बनर्जी के हाथ से पार्टी का नाम और निशान तक कैसे चला गया? समझिए
🏠 होम›राज्य›बिहार: चलती ट्रेन में खून की होली! छिनैती का विरोध करते ही सीने में उतार दी गोली

बिहार: चलती ट्रेन में खून की होली! छिनैती का विरोध करते ही सीने में उतार दी गोली

PATNA 13 Jun 2026, (अपडेटेड 13 Jun 2026, 1:43 PM IST)

बिहार में एक युवक ट्रेन से अपनी पत्नी से मिलने जा रहा था और रास्ते में कुछ बदमाश उससे छिनैती करने लगे। बदमाशों ने विरोध करने पर उसके सीने में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

JOIN US
AI IMage
📸 सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: AI

बिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। खगड़िया जिले के मानसी-सहरसा रेलखंड पर चलती ट्रेन में अपराधियों ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसने यात्रियों को दहशत में डाल दिया। अमृतसर से नरपतगंज जा रही 14604 डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस में छिनैती का विरोध करना एक यात्री को भारी पड़ गया। बदमाशों ने विरोध करने पर उसके सीने में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना रात करीब 8:35 बजे की बताई जा रही है। ट्रेन मानसी स्टेशन से खुलकर बदलाघाट स्टेशन की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान कुछ अपराधियों ने एक यात्री से छिनतई करने की कोशिश की। जब यात्री ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। गोली सीधे उसके सीने में जा लगी और वह लहूलुहान होकर बोगी में गिर पड़ा।

 पत्नी से मिलने जा रहा था यात्री

घायल यात्री की पहचान झारखंड के गोड्डा निवासी 40 वर्षीय देव कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह अपनी पत्नी से मिलने सुपौल जा रहे थे, जहां उनकी पत्नी मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) के पद पर कार्यरत हैं। सफर के दौरान अचानक हुई इस घटना ने पूरे डिब्बे को दहला दिया।


गोली चलने की आवाज सुनते ही ट्रेन की बोगी में अफरा-तफरी मच गई। यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर तक पूरे डिब्बे में चीख-पुकार और भय का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई।

ट्रेन रोककर भेजा अस्पताल

ट्रेन को तत्काल बदलाघाट रेलवे स्टेशन पर रुकवाया गया। मानसी जीआरपी और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल देव कुमार को ट्रेन से उतारकर खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।


मानसी जीआरपी थानाध्यक्ष रविभूषण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चलती ट्रेन में यात्री को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। रेलवे पुलिस ट्रेन में मौजूद यात्रियों से पूछताछ कर रही है और आसपास के स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

 घटना के बाद रेल यात्रियों में दहशत 

चलती ट्रेन में हुई इस सनसनीखेज वारदात ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। लगातार सामने आ रही रेल अपराध की घटनाओं से यात्रियों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने तथा ट्रेनों में नियमित गश्ती बढ़ाने की मांग की है। अब सबकी नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है कि आखिर कब तक इस दुस्साहसिक गोलीकांड के आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाता है।

संजय सिंह
लेखक
🏷️ टैग
#bihar news

📰 और पढ़ें

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
  • स्पोर्ट्स
  • एंटरटेनमेंट
  • धर्म-कर्म
  • लाइफस्टाइल
  • वीडियो
  • क्राइम रिपोर्ट
  • गेम्स
  • राजनीति
  • करियर
  • साइंस-टेक
  • वायरल न्यूज़
  • यूटिलिटी
  • खबरगांव स्पेशल
  • वेब स्टोरी
  • फोटो गैलरी
  • चुनाव
  • साइबर अपराध
  • ए.आई.
  • रुपया-पैसा

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap

होमक्विकवीडियोजगेम्सअकाउंट