उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक और पूर्व मंत्री अनिल शर्मा का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। उनकी मौत कैंसर से हुई। अनिल शर्मा शिकारपुर क्षेत्र के सुरजावली गांव के रहने वाले थे। लंबे समय से वह दिल्ली के अस्पताल में कैंसर का इलाज करवा रहे थे। बुधवार को वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली। 

अनिल शर्मा पहली बार 2002 में खुर्जा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। 2007 के चुनाव में भी उन्होंने बहुजन समाज पार्टी से ही जीत हासिल की। बाद में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। 

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में वह शिकारपुर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में वन और पर्यावरण राज्य मंत्री का पद भी संभाला। 2022 के चुनाव में वह फिर से शिकारपुर से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए।