कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार की राजधानी पटना में रविवार को विवादित बयान दिया। खरगे ने कहा कि मोदी का बाप भी जाएगा। अब उनके इसी बयान पर सियासी हंगामा खड़ा हो गया है।
दरअसल, पटना में डॉ. श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे थे। वे लोगों को संबोधित कर रहे थे। तभी एक शख्स ने कहा कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे। इस पर हंगामा हो गया। जवाब में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'मोदी का बाप भी जाएगा।'
यह भी पढ़ें: 1000 रुपये वापस मांगने पर बुजुर्ग की हत्या, सीतामढ़ी में दहला देने वाली घटना
वीडियो में शख्स कुर्सी पर बैठे दिख रहा है। हंगामे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता उसके पास पहुंचते हैं। युवक के साथ धक्का-मुक्की भी करते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मल्लिकार्जुन खरगे लोगों को संबोधित कर रहे हैं। तभी भीड़ में मौजूद शख्स कहता है कि मोदी कहीं नहीं जाएंगे। इस पर खरगे गुस्से में कहते है, 'मोदी का बाप भी जाएगा।' उन्होंने आगे कहा कि मोदी को झूठ बोलने की आदत है। उन्होंने 100 दिन में कालाधन वापस लाने और 15 लाख देने को कहा था, लेकिन कहां है? दो करोड़ नौकरियां कहां है?
दो साल में हुए विधानसभा चुनाव रद्द करने की मांग
अपने संबोधन में खरगे ने एसआईआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को आजादी की दूसरी लड़ाई कहकर संबोधित किया। उन्होंने पिछले दो साल में हुए सभी विधानसभा चुनाव को रद्द करने की मांग की। यह भी कहा कि एसआईआर पर तुरंत रोक लगे और सभी चुनावों को मतपत्रों से कराया जाए।
मल्लिकार्जुन खरगे का आरोप है कि आरएसएस और बीजेपी की विचारधारा देश में विभाजन को और गहरा कर रही है। जब तक आरएसएस की विचारधारा खत्म नहीं होगी तब तक देश में शांति नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: जिनका युद्ध से मतलब नहीं, उन्हें भी कीमत चुकानी पड़ रही- विदेश मंत्री जयशंकर
अपने संबोधन में खरगे ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार और पश्चिम बंगाल में वोट चोरी से सरकारें हथियाई गईं। उन्होंने लोगों से सड़क पर उतरने और इन सरकारों को हटाने का आह्वान किया।
