उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक सौतेले पिता ने इस इलाके में एक 12 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी है। पुलिस और परिवार ने जो बताया है, वह दिल दहलाने वाला है। आरोपी शख्स, बच्चे का सौतेला पिता है। उसने हत्या के बाद बच्चे के शव का वीडियो बनाकर उसकी सगी मां को भेजा, अपना गुनाह कबूल किया और धमकियां भी दीं। 

मृतक बच्चा सातवीं क्लास में पढ़ाई करता था। बच्चे की लाश शुक्रवार सुबह शास्त्री पार्क चौक के पास झाड़ियों में मिली। उसके सिर, चेहरे और आंखों पर गंभीर चोटें थीं, आंख निकाली गई थी और सिर कुचला हुआ था। बच्चे की लाश देखने के बाद से ही इलाके में हड़कंप की स्थिति है।

यह भी पढ़ें: ट्रैफिक चालान और टोल टैक्स के नाम पर हो रही ठगी, इससे बचने का तरीका जानिए

स्कूल से उठाया, फिर मार डाला

सौतेले पिता ने गुरुवार दोपहर में एक साजिश रची। वह बच्चों के स्कूल गया। उसने 12 साल के बच्चे को साथ लिया और उसके 14 साल के भाई को घर छोड़ दिया। पुलिस ने बताया है कि पति और पत्नी के बीच लड़ाई हुई थी, जिसके बाद हत्या की गई है। मां ने आरोपी से घर छोड़ने के लिए कहा था, जिसकी वजह से वह नाराज हो गया था। बच्चे की मां ने पहले भी पुलिस में घरेलू हिंसा की शिकायत दी थी।

बच्चों से अक्सर मारपीट करता था आरोपी 

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने महिला के साथ शांति से रहने का वादा किया था, महिला ने केस वापस ले लिया था। बच्चे के बड़े भाई ने कहा है कि सौतेला पिता उनसे नफरत करता था, अक्सर मारपीट करता था। बच्चे की मां को शुक्रवार सुबह वॉट्सऐप नंबर पर एक वीडियो मिला, जिसमें आरोपी बच्चे के खून से लथपथ लाश दिखा रहा था। आरोपी कह रहा था अपने बच्चे की लाश ले जा। 

 

यह भी पढ़ें: बिहार में पुलिस ने दिखाई सख्ती, दूसरे राज्यों में जाकर चोरी करने लगे अपराधी

बच्चे की हत्या कर पत्नी को भेजा वीडियो

मृत बच्चे की मां ने बताया कि वीडियो देखकर वह सदमे में आ गई और बेहोश हो गई। महिला ने बताया है कि आरोपी ने पहले भी बच्चे को मारने की धमकी दी थी, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं लगा कि वह शख्स यह कदम उठा सकता है। पुलिस को सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली, जिसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (नॉर्थ-ईस्ट) आशीष मिश्रा ने बताया है कि बच्चे को यातना दी गई थी। 

हत्या के बाद से फरार है आरोपी 

शास्त्री पार्क थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी, ई-रिक्शा चलाता है। वह हत्या के बाद से फरार चल रहा है। उसके खिलाफ छापेमारी जारी है। 

 

यह भी पढ़ें: 'मेरे बेटे का रेप हुआ है,' लक्ष्मी नगर कांड पर पीड़ित युवक की मां ने क्या कहा?

2020 में महिला ने की थी दोबारा शादी 

बच्चे के पिता की साल 2019 में मौत हो गई थी और मां ने 2020 में दोबारा शादी की थी। रिश्तेदारों ने पहले से ही मां को इस व्यक्ति से अलग होने की सलाह दी थी। आरोपी गुस्सैल स्वभाव का था, आए दिन हिंसा करता था।