दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर स्थित सरकारी सर्वोदय कन्या विद्यालय की 10 साल की एक छात्रा की मौत हो गई है। परिवार का आरोप है कि स्कूल के शिक्षकों ने कक्षा में उसे तंग किया और प्रताड़ित किया, जिससे बच्ची डिप्रेशन में चली गई। परिवार के मुताबिक जब बच्ची बीमार पड़ी तो स्कूल वालों ने उसे समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया। बाद में उसे IHBAS अस्पताल में 25 दिन तक भर्ती रखा गया।
27 अगस्त को छात्रा की मौत हो गई अब परिजन न्याय मांग रहे हैं। पीड़िता की मां ने बताया कि स्कूल में बच्ची को बहुत सताया गया था। स्कूल से कोई उसे देखने तक नहीं आया। घरवाले स्कूल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
छात्रा के घरवालों ने कहा है कि वह अपने साथ एक किताब लेकर नहीं गई थी, जिसकी वजह से उसके स्कूलवालों ने उसे इतना मारा कि वह बीमार पड़ गई और मौत हो गई। उसे शिक्षिकों ने धूप में खड़ा कर दिया था, वह बीमार पड़ गई और जान गंवा बैठी।
यह भी पढ़ें: कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, कई लोगों की मौत की आशंका
छात्रा के घरवालों ने क्या बताया है?
छात्रा के घरवालों ने कहा है कि वह अपने साथ एक किताब लेकर नहीं गई थी, जिसकी वजह से उसके स्कूलवालों ने उसे इतना मारा कि वह बीमार पड़ गई और मौत हो गई। उसे शिक्षिकों ने धूप में खड़ा कर दिया था, वह बीमार पड़ गई और जान गंवा बैठी।
विधायक ने क्या कहा है?
पटपड़गंज के भारतीय जनता पार्टी के विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के आरोपों की जांच होगी। जो शिक्षक दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें: 'जिंदा हूं, सकुशल हूं', मौत की झूठी खबर पर क्या बोले हिंदू युवा वाहिनी नेता?
'गलती पाई गई तो शिक्षक को करेंगे बर्खास्त'
पडपड़गंज विधानसभा से विधायक रवींद्र सिंह नेगी ने कहा, 'परिवार का आरोप है कि बच्चा जब बीमार पड़ा तो उसे तत्काल अस्पताल नहीं ले गए स्कूल वाले। उसके अभिभावकों को बुलाया, घरवालों को सौंपा। बच्चा 1 महीने अस्पताल में रहा। मैंने संज्ञान लिया, पुलिस आई है। शिक्षक की गलती है तो उसे बर्खास्त किया जाएगा।'
उन्होंने कहा, 'परिवार का कहना है कि बच्ची बीमार हुई, उसे सही समय पर भर्ती नहीं कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट भी था, 3 महीने की छुट्टी पर भी थी। घरवालों का कहना है कि हमारा इंतजार क्यों किया, बच्ची को पहले भर्ती कराते। सरकार का निर्देश है कि किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा, हम जांच करा रहे हैं।'
