पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनकी कैबिनेट में दिलीप घोष शामिल हुए हैं। वह राज्य बीजेपी के आक्रामक चेहरों में शामिल रहे हैं। जब बीजेपी 3 विधायकों वाली पार्टी थी, 77 विधायकों तक पहुंचाने वाले नेताओं में दिलीप घोष की गिनती होती है। दिलीप घोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे हैं। 

अग्निमित्रा पॉल को भी शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट में शामिल किया गया है। उन्हें भी सरकार में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। साल 2020 के बाद से ही वह पश्चिम बंगाल की चर्चित महिला नेताओं में शामिल रही हैं। साल 2019 में वह बीजेपी में शामिल हुईं और बीजेपी की बड़ी नेताओं में गिनी जाती हैं। वह बीजेपी टॉप महिला नेताओं में भी शुमार हैं।

आशोक कीर्तनिया को भी कैबिनेट में जगह मिली है। वह बनगांव उत्तर से विधायक हैं। लगातार दो बार से विधायक चुने जा रहे हैं। बीजेपी के चर्चित नेताओं में शुमार हैं। अब शुभेंदु कैबिनेट का हिस्सा हैं। वह मतुआ समुदाय से आते हैं। क्षुदीराम टुडु को भी कैबनेट में जगह मिली है। वह सरकारी शिक्षक रहे हैं, अब राजनीति में हैं। रानीबांध से विधायक चुने गए हैं। निशीथ प्रमाणिक भी पश्चिम बंगाल कैबिनेट में मंत्री बने हैं। 

यह भी पढ़ें: 'आमी शुभेंदु अधिकारी...', बंगाल में BJP को मिला गया पहला मुख्यमंत्री



आइए जानते हैं शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट में शामिल नेताओं के बारे में-

  • दिलीप घोष: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की नींव मजबूत करने वाले मजबूत नेताओं में गिनती है। साल 2021 में बीजेपी को 3 से 77  सीटों तक पहुंचाने वाले नेता के तौर पर भी लोग उन्हें जानते हैं। वह पश्चिम बंगाल में तब, सीएम पद के दावेदार थे, अब ऐसा माना जा रहा है कि डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी दी जा सकती है। उनकी अध्यक्षता में पश्चिम बंगाल में एक के बाद एक कई उपलब्धियां हासिल की। वह राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से जुड़े रहे हैं। 

  • अशोक किर्तनिया: बनगांव उत्तर से विधायक हैं। ग्रेजुएट हैं और पेशे से व्यवसायी हैं। वह मतुआ समुदाय से आते हैं और अब बीजेपी के चर्चित नेताओं में शुमार हैं। बीजेपी उन्हें मतुआ चेहरे के तौर पर आगे कर रही है। 

    क्षुदिराम टुडू। 
  • क्षुदिराम टुडू: रानीबांध से बीजेपी विधायक हैं। अनुसूचित वर्ग से आते हैं। वह दूसरी बार विधायक बने हैं। आदिवासी इलाकों में वह सक्रिय हैं, उनके अधिकारों की मांग करते हैं। अब  वह पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं, टुडू आदिवासी बहुल क्षेत्र में बीजेपी की पैठ बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। 

    निशीथ प्रमाणिक। 

यह भी पढ़ें: बंगाल में अब BJP सरकार, मंत्रिमंडल में TMC से आए कितने चेहरे? लिस्ट देखिए

  • निशीथ प्रामाणिक: कूचबिहार से अपनी राजनीति शुरू की थी। शुरुआ ममता बनर्जी के साथ की थी, 2019 में बीजेपी के हुए। उन्होंने दिनहाटा से विधायक बने। केंद्रीय गृह और युवा मामले में राज्य मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं। 35 वर्ष की आयु में मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होकर वे सबसे युवा केंद्रीय मंत्री बने। बांग्लादेश से परिवारिक के बाद भी बीजेपी के प्रमुख चेहरे बने हुए हैं। 
    अग्निमित्रा पॉल। 
  • अग्निमित्रा पॉल: फैशन से राजनीति तक, इनकी तूती बोलती रही है। वह फैशन डिजाइनर रही हैं। अग्निमित्रा पॉल 2019 में बीजेपी में शामिल हुईं और तेजी से पार्टी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनीं। असनसोल दक्षिण से 2021 व 2026 में विधायक चुनी गईं। मिथुन चक्रवर्ती की करीबी रही हैं। अब राज्य में अहम भूमिका निभाएंगी।