उत्तर प्रदेश के वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, प्रेमानंद महाराज के शिष्य चौथी मंजिल से गिर गए थे, जिस वजह से उनकी मौत हो गई। उनकी मौत को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि प्रेमानंद के शिष्य ने आत्महत्या की थी या उनकी हत्या की गई थी। इस मामले को लेकर पुलिस की जांच-पड़ताल जारी है।

 

प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की मौत हुई, जो प्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम में रहते थे। गुरुवार शाम रसिक दुलारी इसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरे थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान पुलिस ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस को जैसे ही इस मामले के बारे में पता चला, वे तुरंत अस्पताल पहुचें। जहां पुलिस ने रसिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

यह भी पढ़ें: वैष्णव में मांसाहार है मना, देवी को लगाते हैं भोग, टकराती हैं धर्म की परंपराएं?

संदिग्ध हालत में हुई मौत

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, मृतक रसिक के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान थे। जब पुलिस ने मृतक रसिक के कमरे की तलाशी ली तो उन्हें कमरे से ग्राइंडर मिला। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या रसिक ने खुद को चोट पहुंचाई थी।

 

घटनास्थल के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक रसिक के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट थी, जिसकी वजह से उनका काफी खून बह चुका था। जानकारी के लिए बता दें कि रसिक दुलारी की उम्र सिर्फ 25 साल थी। प्रेमानंद महाराज का शिष्य बनने से पहले रसिक दुलारी का नाम दीपक लोधी था।

 

यह भी पढ़ें: Bhadrapada Purnima: विष्णु भगवान की पूजा की विधि, शुभ मुहूर्त और कथा जानें

कब ली थी दीक्षा?

मृतक रसिक ने 2015 में दीक्षा ली थी। इससे पहले वह जबलपुर में बिजली मिस्त्री के तौर पर काम करते थे। प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने के बाद रसिक दुलारी वृंदावन के केली कुंज में रहने लगे थे। केली कुंज में प्रेमानंद महाराज के 50 अन्य शिष्य भी रहते हैं। पुलिस की जांच-पड़ताल के मुताबिक, घटना से ठीक पहले रसिक दुलारी अपने कमरे में अकेले थे।

पुलिस की जांच-पड़ताल

इस मामले को लेकर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि रसिक को सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसी दौरान पुलिस को इस मौत की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने रसिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है, ताकि पता चल सके कि रसिक की हत्या हुई थी या उन्होंने आत्महत्या की थी।