पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सरकार बना ली है। बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को सत्ता की चाबी सौंपी है। उनकी कैबिनेट में 5 लोगों को जगह दी गई है। पश्चिम बंगाल सरकार में जिन चेहरों को जगह मिली है, उनमें से कुछ ऐसे चेहरे हैं, जिन्होंने ममता बनर्जी की सरकार में अहम भूमिका निभाई थी। किसी जमाने में, ममता बनर्जी के लिए जमीनी स्तर पर ये चेहरे काम करते थे।
पश्चिम बंगाल बीजेपी में पार्टी के शुरुआती चेहरे नजरअंदाज भले ही न हुए हों लेकिन अहम जिम्मेदारियां उन चेहरों को सौंपी गई है, जो मूल रूप से बीजेपी के नहीं थे, बल्कि उनकी राजनीतिक पारी की शुरुआत तृणमूल कांग्रेस के साथ हुई थी। बीजेपी ने टीएमसी से आए चेहरों से परहेज नहीं किया, उनकी लोकप्रियता के आधार पर पार्टी में जगह दी। अब वे ही नेता, तृणमूल कांग्रेस के लिए सिरदर्द बने हैं।
यह भी पढ़ें: 'आमी शुभेंदु अधिकारी...', बंगाल में BJP को मिला गया पहला मुख्यमंत्री
आइए जानते हैं उन चेहरों के बारे में जो, TMC से आए हैं
- शुभेंदु अधिकारी, अब पश्चिम बंगाल के नेता विपक्ष से सीधे मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्य की कमान, बीजेपी ने उन्हें सौंप दी है। शुभेंदु, किसी जमाने में तृणमूल कांग्रेस के सबसे बड़े नेताओं में शुमार थे। ममता बनर्जी के बाद नंबर 2 की कुर्सी उन्हीं की थी। साल 2021 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले वह बीजेपी में शामिल हो गए थे। शुभेंदु ने ममता बनर्जी के गढ़ नंदीग्राम में उन्हें करारी हार दी थी। एक बार फिर उन्होंने भवानीपुर में हरा दिया। ममता बनर्जी का सबसे भरोसेमंद सिपाही, ममता बनर्जी के लिए काल बन गया।
यह भी पढ़ें: दिलीप घोष से अग्निमित्रा पॉल तक, CM शुभेंदु की कैबिनेट में शामिल मंत्री कौन हैं?
- निशीथ प्रमाणिक, तृणमूल कांग्रेस के युवा चेहरे रहे हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी की शुरुआत ही तृणमूल कांग्रेस से की थी। अब बीजेपी के युवा चेहरे हैं, जिनका कद इतना बड़ा है कि सीएम के साथ जिन 5 चेहरों ने शपथ ली, उनमे से एक वह भी है। वह केंद्र में मंत्री रहे हैं, गृहमंत्री अमित शाह के डिप्टी रहे हैं, अब उन्हें बंगाल में अहम जिम्मेदारी दी गई है। साल 2019 में वह बीजेपी में शामिल हुए थे। निशीथ प्रामाणिक 10वीं पास है और वह प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक रहे हैं। वह अनुसूचित जाति से आते हैं।
