बिहार के जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। जिस घर में कुछ दिनों बाद शादी की तैयारियां चल रही थीं वहां अब मातम पसरा है। परिजन का आरोप है कि युवती का एक निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। इसी के चलते वह गहरे सदमे में थी और समाज में बदनामी के डर से उसने यह कदम उठा लिया।

 

परिजन ने बताया कि युवती की मुलाकात एक युवक से शादी समारोह में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। परिजन का आरोप है कि इस दौरान युवक ने युवती के कुछ निजी वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए थे। जब युवती के घर वालों ने उसका रिश्ता कहीं और पक्का कर दिया तो युवक उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद भी हुआ था और मामला हुलासगंज थाने तक पहुंचा था, जहां पुलिस ने आरोपी युवक से बेल बॉन्ड भरवाकर उसे छोड़ दिया था। परिजन का आरोप है कि बदले की भावना से युवक ने युवती के निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

 

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी और लू का कहर, UP और बिहार में बढ़ गईं स्कूल की छुट्टियां

वीडियो वायरल होने से सदमे में थी युवती

वीडियो वायरल होते ही पूरे इलाके में युवती की बदनामी हुई, जिससे वह गहरे तनाव में चली गई। आखिरकार उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा।

 

यह भी पढ़ें: बोटैनिकल गार्डेन से परी चौक और एयरपोर्ट के लिए चलेगी सीधी बस, 28 नए रूट तैयार

 

वीडियो वायरल होते ही पूरे इलाके में युवती की बदनामी हुई जिससे वह गहरे तनाव में चली गई। उसके बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा।