उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के एक गांव में रूह कंपा देने वाला दुष्कर्म कांड सामने आया है, जिसे सुनने के बाद लोगों में भारी गुस्सा है। यहां गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल के नाबालिग लड़के ने 9 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना शुक्रवार की है। बच्ची शुक्रवार की रात अपनी मां के पास सो रही थी, तभी रात करीब दो बजे लड़के ने बच्ची को वहां से उठा ले गया।
गोरखपुर पुलिस ने 9 महीने की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में लड़के को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि बच्ची के रात में गायब होने के बाद परिजन ने उसकी तलाश शुरू की और शनिवार सुबह वह घर से लगभग 500 मीटर दूर एक खेत में बने टिन शेड के पास लहूलुहान हालत में मिली।
यह भी पढ़ें: हरियाणा: NEET री-एग्जाम से कुछ घंटे पहले 19 वर्षीय छात्रा ने दी जान, घर में मातम
बच्ची की हालत गंभीर
पुलिस ने बताया कि परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए, जहां हालत बिगड़ने पर उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
दुष्कर्म करने का गुनाह कुबूला
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पुलिस को 12 साल के एक लड़के पर संदेह हुआ जो पीड़िता का रिश्तेदार भी है। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले चंडीगढ़ से आए उस लड़के से पुलिस ने पूछताछ की तो शुरू में तो उसने गुमराह करने की कोशिश की, मगर बाद में उसने बच्ची से दुष्कर्म करने का गुनाह कुबूल कर लिया।
यह भी पढ़ें: पति को दिल की बिमारी थी, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला; दोनों अरेस्ट
मोबाइल फोन पर अश्लील सामग्री देखी थी
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उसने शुक्रवार की रात शराब पी थी और बच्ची को ले जाने से पहले अपने मोबाइल फोन पर अश्लील सामग्री देखी थी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन में 50 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिली हैं। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) निमेश पाटिल ने बताया कि बच्ची का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


