गुजरात के राजकोट जिले में 2,500 करोड़ का साइबर फ्रॉड मामला सामने आया है। इतने बड़े फ्रॉड के सामने आने से पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है। साइबर धोखाधड़ी मामले से जुड़े गिरोह में प्रमुख प्राइवेट बैंकों के 3 अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

राजकोट (देहात) के पुलिस अधीक्षक विजय गुर्जर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पदधारी में यस बैंक के मैनेजर मौलिक कमानी, जामनगर में एक्सिस बैंक के मैनेजर कल्पेश डांगरिया और एचडीएफसी बैंक के निजी बैंकर अनुराग बलधा के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें: गुजरात की शादी में खाना खाने से 400 लोग बिमार, सभी अस्पताल में भर्ती

फर्जी खातों के जरिए धोखाधड़ी

उन्होंने बताया कि कल्पेश डांगरिया और अनुराग बलधा पहले यस बैंक में नौकरी करते थे। एसपी ने आगे बताया कि मौलिक कमानी ने कथित तौर पर पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों को संदिग्ध खाते खोलने और प्रबंध करने में काफी मदद की थी। इन्हीं खातों के जरिए धोखाधड़ी की गई।

 

यह भी पढ़ें: UP में स्मार्ट मीटर का बवाल जारी, लोग बोले बिजली काट रहे, बैकफुट पर योगी सरकार

कैसे खोले बैंक खाते?

पुलिस ने बताया कि कल्पेश डांगरिया पर फर्जी या गलत पहचान का इस्तेमाल करके फर्जी खाते खोलने में मदद करने का आरोप है। एसपी विजय गुर्जर ने बताया कि अनुराग बालधा ने इस गिरोह के लिए सत्यापन और प्रमाणीकरण प्रक्रियाओं के बाद नए बैंक खाते खोले। एसपी ने बताया कि तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं, जबकि अन्य न्यायिक हिरासत में जेल में हैं।