उत्तर प्रदेश के महोबा में आठ महीने की गर्भवती महिला की उसके पति ने हंसिया से हत्या कर दी। पांच साल के बेटे के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक आरोपी पति जुए और नशे का लती है। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने अपने पांच साल के बेटे और दो वर्षीय बेटी के सामने ही पत्नी को हंसिया से काटा। बाद में पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

 

घटना महोबा जिले के पनवाड़ी थाने के बिजरारी गांव की है। मृतक महिला की पहचान मनीषा के तौर पर हुई। आरोपी पति का नाम हनीफ मंसूरी है। पुलिस का कहना है कि हनीफ अपनी ज्यादातर जमीन बेच चुका है। शराब के साथ-साथ उसे जुआ खेलने की लत है। 

 

यह भी पढ़ें: 'नहीं हटाऊंगी', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर BJP सांसद की बेटी की पोस्ट वायरल

बहस के बाद पत्नी को मारा

वारदात वाले दिन यानी शनिवार को भी हनीफ नशे में घर लौटा। तभी पत्नी मनीषा और उसके बीच बहस होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने हंसिया उठाकर गर्भवती पत्नी पर प्राण घातक हमला किया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पांच साल का बेटा और दो साल की बेटी ने यह सबकुछ अपनी आंखों के सामने देखा।

पुलिस को सुनाई झूठी कहानी

आरोपी ने खुद ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। बचने की खातिर झूठी कहानी गढ़ी। मगर बेटे ने पुलिस को सब सच-सच बता दिया। इसके बाद पुलिस ने हनीफ मंसूरी को गिरफ्तार किया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कई बार घर से बाहर भी निकल चुका था

मनीषा के भाई नसीम मंसूरी का आरोप है कि आरोपी पति कई बार उसकी बहन को घर से निकल चुका था। उसके साथ अक्सर मारपीट करता था। मामला पुलिस तक भी पहुंचा।

 

यह भी पढ़ें: 'अभी वक्त है... बाद में रोना नहीं', ओवैसी ने अखिलेश को दिया गठबंधन का न्योता

पिता ने मांगी कड़ी सजा

भाई ने बताया कि मनीषा आठ महीने की गर्भवती थी। साल 2021 में उसकी शादी हुई थी। आरोपी हनीफ मंसूरी के पिता का कहना है कि उसने जघन्य अपराध किया है। चार साल पहले मुझे भी घर से निकाल चुका है। उन्होंने अपने बेटे के लिए फांसी की सजा की मांग की।