उत्तर प्रदेश में वाराणसी के नमो घाट के पास 28 नवंबर से एक ऐसा कार्यक्रम शुरू होगा, जहां दो अलग-अलग संस्कृतियों की झलक दिखेगी। यह कार्यक्रम काशी तमिल संगमम 5.0 होगा, जिसमें तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की संस्कृति को अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए दिखाया जाएगा। इस समारोह के उद्घाटन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम भारत सरकार की 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पहल के तहत करवाया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य काशी और तमिलनाडु की इतिहास और संस्कृति को लोगों तक पहुंचाना है।
इस साल नवंबर में काशी तमिल संगमम समारोह 15 दिनों तक होगा, जो 28 नवंबर से शुरू होकर 12 दिसंबर को खत्म होगा। इस समारोह में शामिल होने वाले लोग उत्तर प्रदेश सहित तमिलनाडु की पारंपरिक संस्कृति को देख पाएंगे। कार्यक्रम की तैयारियां अब खत्म होने की कगार पर आ गई हैं। इस समारोह में शामिल होने के लिए लाखों लोग बेहद उत्सुक हैं।
यह भी पढ़ें: हेड कांस्टेबल ने थाने से चुराकर गिरवी रखा 1 करोड़ का सोना, अब हो गया गिरफ्तार
क्या होगी काशी तमिल संगमम की थीम?
काशी तमिल संगमम का यह पांचवां संस्करण होने वाला है। 2026 में इस कार्यक्रम की थीम 'थिरुक्कुरल पयिलवोम' (Practice Thirukkural) रखी गई है। इस थीम के जरिए महान तमिल संत कवि तिरुवल्लुवर की रचना थिरुक्कुरल के जीवन मूल्यों को हर व्यक्ति तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। जिसके लिए तमिल भाषा के लगभग 50 शिक्षक वाराणसी आएंगे, यह शिक्षक वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के स्कूल और कॉलेज जाएगें। वहां मौजूद छात्रों को तिरुक्कुरल के बारे में बताएगें और उनके रचनाओं का अर्थ समझाएगें।
इसके अलावा इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग काशी और तमिलनाडु की ऐतिहासिक संस्कृति को देख पाएंगे। इस समारोह में सभी मेहमानों को तमिलनाडु के खास व्यंजन जैसे इडली-सांभर, दही चावल और रसम खाने को मिलेगा। इसके साथ ही उपमा और लेमन राइस खाने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ें: 12वीं फेल ने खरीद ली MBBS की फर्जी डिग्री, सफदरजंग अस्पताल में कर रहा था ड्यूटी
4 बार हो चुका है काशी तमिल संगमम
काशी तमिल संगमम अब तक चार बार हो चुका है। इस कार्यक्रम का पहली बार आयोजन 2022 में हुआ था। 2022 में 17 नवंबर से लेकर 16 दिसंबर तक वाराणसी में यह कार्यक्रम हुआ था। इसके बाद काशी तमिल संगमम का दूसरा संस्करण 17 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर 2023 तक हुआ था।
इसके बाद 2024 में काशी तमिल संगमम नहीं हो पाया था। 2025 में इस कार्यक्रम का तीसरा संस्करण 15 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक हुआ था। फिर इसी साल 2 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर 2025 तक काशी तमिल संगमम हुआ था।
