झारखंड के साहिबगंज में एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) चिंटू कुमार को लोगों ने खंभे से बांधकर पीटा। लोगों ने आरोप लगाया कि एएसआई चिंटू नशे की हालत में गांव में हंगामा कर रहे थे। इस वजह से उन्हें खंभे से बांधा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद एएसआई चिंटू कुमार को नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया। इसके साथ ही मारपीट करने वालों 59 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

 

एएसआई चिंटू कुमार तालझारी इलाके में नौकरी कर रहे थे। गांव के लोगों ने चिंटू कुमार को मोतीझरना बाजार में पीटा था। जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना 21 अक्टूबर को हुई थी। चिंटू कुमार को पीटने वाले 19 नामजद और लगभग 40 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

 

यह भी पढ़ें: शिवा की हत्यारोपी श्रद्धा के प्यार में पहले भी 3 लड़कों ने खाया जहर, हुआ खुलासा

क्या है पूरा मामला?

21 अक्टूबर की रात एएसआई सुकसेना घाट स्थित करणपुरातो में ड्यूटी कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें वरिष्ठ अधिकारी ने महाराजपुर बाजार में ड्यूटी करने के लिए भेजा था। यहां लोगों ने चिंटू कुमार को खंभे से बांधकर पीटा। इस दौरान वहां मौजूद बाकी लोग वीडियो बना रहे थे। जब हंगामा बढ़ गया तो कुछ लोगों ने तालझारी थाना प्रभारी नीतीश पांडेय को इसकी जानकारी दी। उसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने चिंटू कुमार को भीड़ से बाहर निकाला।

 

इसके साथ ही पुलिस ने गांव वालों को समझाया और माहौल शांत कराया। चिंटू कुमार को पुलिस थाने ले जाया गया। एएसआई चिंटू कुमार ने गुड्डू खान, शेख अली खान, अख्तर खान, दिल्लू खान, नुरेल और शेख बाबू समेत कुछ अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत की थी।

 

यह भी पढ़ें: GRP जवानों ने 2 युवकों को फट्टे से पीटा, वीडियो वायरल हुआ तो किए गए लाइन हाजिर

ASI हुआ सस्पेंड

गांव के लोगों ने आरोप लगाया कि एएसआई चिंटू ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में थे। इसके साथ ही लोगों ने दावा किया कि चिंटू कुमार हंगामा कर रहे थे। इन आरोपों के आधार पर एसपी ने चिंटू कुमार को सस्पेंड कर दिया था। इसके साथ ही पुलिस मारपीट करने वाले आरोपियों को लेकर जांच-पड़ताल में जुटी है।