जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव इन दिनों भोजपुरी बवाल को लेकर सुर्खियों में हैं। शो के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और पत्नी ऐश्वर्या के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने यह भी बताया कि आखिर किन वजहों से उनका रिश्ता टूट गया। तेज प्रताप के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

शो के प्रोमो में एंकर ने तेज प्रताप से पूछा कि एश्वर्या से शादी के बाद आखिर ऐसा क्या हुआ कि रिश्ता खराब हो गया। इस पर तेज प्रताप ने कहा कि दोनों का मेल नहीं खाया। उन्होंने बताया कि तलाक का मामला अभी अदालत में चल रहा है और इस पर फैसला आना बाकी है।

 

यह भी पढ़ें: वाराणसी: जांच के दौरान एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, 2 घायल

तेज प्रताप का खुलासा

तेज प्रताप ने रिश्ते में आई दूरी की वजह बताते हुए कहा कि हम दोनों की सोच आपस में मेल नहीं खाती थी, इसलिए बात बिगड़ गई। अभी तलाक का केस चल रहा है और मामला कोर्ट में है। हम पूजा-पाठ करते थे, लेकिन उन्हें हमारा पूजा-पाठ करना पसंद नहीं था। वह दिल्ली के बड़े कॉलेज से पढ़ी हुई थी। शायद इसी वजह से हमारी सोच और जीवनशैली में तालमेल नहीं बैठ पाया।

 

उन्होंने आगे कहा कि ये जो लोग कहते हैं कि हमारी लव मैरिज थी, ये सब अफवाह है। हमारी कोई लव मैरिज नहीं हुई थी, हमारी शादी अरेंज मैरिज थी।

 

यह भी पढ़ें: 25 नई चीनी मिलें, 1 करोड़ नौकरी का लक्ष्य, बिहार के CM सम्राट चौधरी का एलान

राबड़ी देवी से मारपीट का भी लगाया आरोप

तेज प्रताप ने ऐश्वर्या पर अपनी मां रबड़ी देवी के साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि घटना के समय दो-तीन विधायक वहीं मौजूद थे। तेज प्रताप का दावा है कि पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई थी और उनके पास इसका वीडियो भी है। हालांकि, ऐश्वर्या पर लगाए गए ये आरोप तेज प्रताप यादव के दावे हैं। दोनों के बीच तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन है।