राजस्थान के जोधपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मामूली बात पर हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में कुछ लोगों ने शख्स के प्राइवेट पार्ट में 4 फीट लंबा पाइप घुसा दिया। डॉक्टरों ने बताया कि पाइप आंत को चीरता हुआ पेट तक पहुंच गया था। ऑपरेशन करके पाइप को बाहर निकाला गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक के साथ यह घटना बाथरूम इस्तेमाल करने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। 

 

हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं मिल पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि घटना 12 नवंबर की है। घायल युवक को मथुरादास माथुर (MDM) अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जटिल सर्जरी कर करीब 4 फीट लंबा पाइप निकाला गया। 

 

यह भी पढ़ें: खुद भीख मांगकर चलाती हैं घर, मंदिर को दान में दे दिए 1 लाख रुपये

क्या है मामला मामला? 

आरोप है कि पीड़ित युवक का बाथरूम में जाने को लेकर अन्य लड़कों के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों तरफ से मामला बढ़ गया। उन लोगों ने उसके साथ मारपीट और जबरदस्ती करते हुए शॉवर पाइप उसके शरीर में घुसा दिया। बताया जा रहा है कि पाइप की लंबाई करीब चार फीट थी।

 

इस मामले में पीड़ित की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। घटना के संबंध में सामने आए आरोपों को पुलिस जांच और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट माना जा सकेगा।

सर्जरी करके निकाला गया 4 फीट लंबा पाइप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के बाद आनन-फानन में युवक को अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज हुआ। जनरल सर्जरी यूनिट के प्रभारी डॉ. दिनेश दत्त शर्मा ने बताया कि युवक के शरीर से 4 फीट लंबा पाइप बाहर निकाला गया है। यह सर्जरी उसकी आंत में चीरा (एंटेरोटॉमी) लगाकर की गई है।

 

उन्होंने बताया कि पाइप पेट तक पहुंच चुका था। इसलिए उसकी बड़ी आंत को नुकसान हुआ। डॉक्टर ने बताया ज्यादा खून बहने, संक्रमण होने यहां तक की उसकी जान जाने का भी खतरा बना हुआ था।