उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर में फेसबुक पर हुई दोस्ती और प्रेम संबंध का दर्दनाक अंत हो गया। शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे 25 वर्षीय युवक की कमरे के अंदर फंदे पर लटकने से मौत हो गई। महिला का पति नौकरी के सिलसिले में बाहर रहता है और उसके दो बच्चे हैं। मंगलवार देर रात महिला से मिलने पहुंचे युवक को घर में मौजूद महिला के देवर ने देख लिया। इसके बाद कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर कुंडी लगा दी गई। खुद को कमरे में बंद और पकड़े जाने के डर से घबराए युवक ने छत में लगे लोहे के एंगल से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के रवाईपुर गांव में मंगलवार देर रात प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई। मृतक की पहचान फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के मोहनखेड़ा गांव निवासी शिव प्रताप सिंह उर्फ सौरव (25) पुत्र सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिव प्रताप सिंह की रवाईपुर गांव की एक शादीशुदा महिला से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। महिला का पति नौकरी के सिलसिले में घर से बाहर रहता है। महिला के दो बच्चे भी हैं। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने के चलते शिव प्रताप मंगलवार देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। युवक को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उसकी यह मुलाकात एक दर्दनाक घटना में बदल जाएगी।
युवक को कमरे में बंद कर बाहर से लगाई कुंडी
जानकारी के मुताबिक, शिव प्रताप महिला के घर के कमरे में मौजूद था। इसी दौरान महिला का देवर वहां पहुंच गया। कमरे में युवक की मौजूदगी देखकर उसने दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और कुंडी लगा दी। इसी दौरान घर के लोगों को भी घटना की जानकारी होने लगी। कमरे में बंद युवक खुद को फंसा हुआ महसूस करने लगा। बाहर से दरवाजा बंद होने और पकड़े जाने के डर से वह बुरी तरह घबरा गया। बताया जा रहा है कि जब तक घर के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, युवक ने कमरे के अंदर छत में लगे लोहे के एंगल से रस्सी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया।
यह भी पढ़ें: 42 लाख के मुआवजे के लिए बहन की हत्या! बाराबंकी में भाई-भाभी गिरफ्तार
कमरे में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव
घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर शिव प्रताप का शव फंदे से लटकता मिला।युवक की मौत की खबर फैलते ही गांव में सनसनी मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के परिजनों को भी सूचना दी गई है।
फतेहपुर का रहने वाला था शिव प्रताप सिंह उर्फ सौरव
मृतक शिव प्रताप सिंह उर्फ सौरव फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के मोहनखेड़ा गांव का निवासी था। उसके पिता का नाम सुरेंद्र सिंह बताया गया है। युवक का रवाईपुर गांव की महिला से प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई है। फेसबुक के जरिए शुरू हुई दोस्ती के बाद दोनों के बीच संपर्क बना हुआ था। मंगलवार रात युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान महिला के देवर के पहुंचने और कमरे की कुंडी बाहर से बंद किए जाने के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली।घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया। पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: 10.24 करोड़ के PNB घोटाले में CBI का शिकंजा, महिला कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलने पर घाटमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया के मुताबिक, युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध और युवक के महिला के घर पहुंचने के बाद हुई घटना को लेकर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत से जुड़े तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।
