उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां जमीन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सोमवार शाम गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष और चीनी मिल के निदेशक कृष्ण पाल की उनके बड़े भाई ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार शाम इसी विवाद के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोप है कि बड़े भाई ने गोली चला दी। जिससे पूर्व गन्ना समिति अध्यक्ष की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: असम में बाढ़ पीड़ितों को 75 हजार रुपये दे रही सरकार, जारी कर दी पहली किस्त
क्या है पूरा मामला?
पुलिस अधीक्षक एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि पुरकाजी थाना क्षेत्र के नूरनगर गांव में कृष्णपाल गुर्जर 65 वर्षीय की उनके बड़े भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार कृष्णपाल गुर्जर अपने घर पर बैठे थे और इसी दौरान उनके बड़े भाई दीपचंद गुर्जर वहां पहुंचे तथा दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। इसी कारण से दीपचंद ने गुस्से में कृष्णपाल पर गोली चला दी। कृष्णपाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: कैंसर पीड़ित बच्ची को हौसला देना था, महिला कमिश्नर ने मुंड़वा लिया सिर
मुजफ्फरनगर जिले के नूरनगर गांव में संपत्ति को लेकर चला आ रहा पारिवारिक विवाद सोमवार शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। बताया जा रहा है कि जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से तनाव था। इसी विवाद के दौरान कहासुनी बढ़ी और मामला इतना गंभीर हो गया कि बड़े भाई दीपचंद गुर्जर ने गोली चला दी। जिसमें गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष और चीनी मिल के निदेशक कृष्णपाल गुर्जर की मौत हो गई। यह घटना दिखाती है कि पारिवारिक संपत्ति को लेकर वर्षों से चले आ रहे विवाद किस तरह हिंसक रूप ले सकते हैं। पुलिस ने गांव के पूर्व प्रधान दीपचंद गुर्जर और उनके बेटे अंशुल के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
